फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: आपराधिक मामलों में संलिप्त 50 आरोपियों को पकड़ा

विज्ञापन
फतेहाबाद में विशेष अ​भियान के तहत  गाड़ी की जांच करती हुई पुलिस टीम
विज्ञापन
फतेहाबाद। पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर शनिवार सुबह जिला पुलिस ने अपराधियों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया। इसके लिए 39 टीमों का गठन किया गया। इन टीमों में 332 पुलिस कर्मचारियों को शामिल किया गया। डीएसपी स्तर के अधिकारियों ने इस अभियान का नेतृत्व किया। टीमों ने विभिन्न आपराधिक मामलों में संलिप्त रहे 50 आरोपियों को गिरफ्तार भी किया।
विज्ञापन

पुलिस द्वारा एकाएक अभियान चलने के कारण अपराधियों में खलबली मच गई। कुछ दिनों से जेल से बाहर आए लोगों के यहां पर पुलिस ने छापे की कार्रवाई की। जिला पुलिस ने विशेष अभियान के तहत आबकारी अधिनियम के तहत 27 मामले दर्ज करते हुए उनमें 27 आरोपियों को गिरफ्तार किया। इसमें 181 बोतल ठेका देशी, 178 बोतल हथकढ़ नाजायज शराब तथा 310 लीटर लाहन सहित बरामद की।
पुलिस द्वारा ये की गई कार्रवाई
जुआ अधिनियम के तहत मामले : 5
सट्टा राशि बरामद की : 13,100
चूरापोस्त बरामद किया : 1.400 किलो
हेरोइन बरामद की : 22 ग्राम
नशे की गोलियां बरामद : 450
अदालत से घोषित बेल जंपर काबू : 9
वाहनों के चालान किए : 97
गलत लेन वाहन चालकों पर कार्रवाई : 41
अन्य वाहनों के किए चालान : 55
वाहनों को किया जब्त : 01
कोट
जिले में पुलिस की ओर से विशेष अभियान चलाकर अपराधियों की धरपकड़ की गई है। अपराधियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। पुलिस के ऐसे विशेष अभियान आगे भी जारी रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

-आस्था मोदी, पुलिस अधीक्षक, फतेहाबाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें