फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: एसटीएफ ने कार सवार चार युवकों को हथियारों सहित पकड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
टोहाना। एसटीएफ हिसार टीम ने शनिवार दोपहर बाद नाकेबंदी के दौरान कार में सवार चार युवकों को नाजायज हथियारों सहित गिरफ्तार किया है। इनमें से दो युवक पिछले दिनों जमालपुर रोड पर एक कार चालक से हुई 11 लाख रुपये की लूट मामले में शामिल बताए गए हैं। आरोपियों की पहचान सुमित उर्फ मन्नी निवासी राजपुरा भैण, राहुल उर्फ मोनू निवासी जींद, शशी उर्फ सैम निवासी नरवाना और कृष्ण उर्फ बाबा निवासी जींद के रूप में हुई है। शहर पुलिस आरोपियों काे रिमांड पर लेकर उक्त मामले में गहनता से पूछताछ करेगी।
विज्ञापन


हिसार की एसटीएफ पुलिस की टीम टोहाना में बाईपास डांगरा रोड टी प्वाइंट पर एक मोस्ट वांटेड की तलाश में थी। उन्हें किसी मुखबिर ने सूचना दी कि शशी उर्फ सैम निवासी जींद, सुमित उर्फ मन्नी निवासी राजपुरा भैण, कृष्ण उर्फ बाबा निवासी जींद व राहुल उर्फ मोनू निवासी जींद, जिन्होंने टोहाना में पहले लूट की वारदात की थी। वह इंडिवर गाड़ी में नाजायज हथियारों से लैस होकर किसी वारदात को अंजाम देने के लिए क्षेत्र में घूम रहे हैं। वे हिसार-टोहाना रोड की तरफ से बाईपास होते हुए जमालपुर शेखां की तरफ जांएगे। पुलिस टीम ने सूचना के आधार पर वहां नाकेबंदी कर आने-जाने वाले वाहनों व व्यक्तियों की निगरानी शुरू कर दी। इस दौरान हिसार से टोहाना रोड की तरफ से इंडिवर गाड़ी आती दिखाई दी। सामने पुलिस को देखकर चालक ने गाड़ी को ब्रेक मारकर उसे पीछे मोड़ने की कोशिश की, लेकिन गाड़ी बंद हो गई। पुलिस टीम ने अपने साथियों की मदद से गाड़ी को घेर लिया और उसमें सवार लोगों को काबू कर लिया।
चालक सीट पर बैठे युवक ने अपना नाम सुमित उर्फ मन्नी निवासी राजपुरा भैण बताया, उसकी पैंट की जेब से 32 बोर के 6 कारतूस हुए। चालक सीट के साइड वाली सीट पर बैठे युवक ने अपना नाम राहुल उर्फ मोनू निवासी जींद बताया, उसकी सीट से एक देसी कट्टा बरामद हुआ। पिछली सीट पर बैठे युवक ने अपना नाम शशी उर्फ सैम निवासी नरवाना बताया, उससे एक पिस्तौल और चार कारतूस बरामद हुए। उसके साथ वाली सीट पर बैठे युवक ने अपना नाम नाम कृष्ण उर्फ बाबा निवासी जींद बताया, उससे एक देसी कट्टा बरामद हुआ। गाड़ी की तलाशी लेने पर गाड़ी के डैशबोर्ड से एक आरसी बरामद हुई, जो जसविंद्र सिंह निवासी गुरुग्राम के नाम से है।
विज्ञापन

शहर थाना प्रभारी बलवान सिंह ने बताया कि पुलिस पूछताछ में दो युवकों जींद निवासी राहुल उर्फ मोनू तथा जींद निवासी कृष्ण उर्फ बाबा के पिछले दिनों जमालपुर रोड पर एक कार चालक से हुई 11 लाख रुपये की लूट की वारदात में संलिप्त होने के बारे में पता चला है। टोहाना पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें