फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: जाखल के 5 वार्ड नशा मुक्त घोषित

विज्ञापन
विज्ञापन
जाखल। पुलिस अधीक्षक (एसपी) सिद्धांत जैन ने सोमवार को कडैल चौक पर नव-निर्मित पुलिस चैक पोस्ट का विधिवत उद्घाटन किया। वहीं एक रिसोर्ट में आयोजित कार्यक्रम में जाखल के पांच वार्डों को नशा मुक्त घोषित कर पाषर्दाें को सम्मानित किया गया। उपस्थित लोगों से नशे से दूर रहने तथा अपने आसपास के लोगों को जागरूक करने की शपथ दिलाई गई।
विज्ञापन


समारोह में डीएसपी मुख्यालय कुलवंत सिंह, डीएसपी टोहाना उमेद सिंह, डॉ. राजेश शर्मा, किरण शर्मा, बलकार सिंह विशेष रूप से मौजूद थे। इस अवसर पर स्थानीय प्रशासन, पुलिस विभाग के वरिष्ठ अधिकारी, सामाजिक संस्थाओं के प्रतिनिधि और शहरवासी उपस्थित रहे।

-

यह वार्ड नशा मुक्त घोषित हुए :

इस अवसर पर जाखल के वार्ड संख्या 02, 05, 06, 12 और 13 को नशा मुक्त वार्ड के रूप में घोषित किया गया। इन वार्डों में नशा मुक्ति टीम, स्थानीय पार्षदों एवं नागरिकों के सहयोग से नशे के खिलाफ प्रभावशाली जागरूकता अभियान चलाया गया है जो पूरे जिले के लिए प्रेरणास्रोत है।
विज्ञापन






इन वार्डों के पार्षद हुए सम्मानित :

वार्ड 02 - कुलवंत सिंह

वार्ड 05 - स्वर्ण सिंह



वार्ड 06 - अशोक कुमार

वार्ड 12 - सुधीर कुमार

वार्ड 13 - यशपाल गर्ग



वार्डाें को नशामुक्त बनाना सफलता सामूहिक इच्छाशक्ति और जागरूकता का परिणाम है। हमें ऐसे प्रयास पूरे जिले में दोहराने चाहिए। फतेहाबाद पुलिस हर संभव सहायता के लिए तत्पर है।
विज्ञापन

- सिद्धांत जैन, पुलिस अधीक्षक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें