फतेहाबाद। शहर के मुख्य हिसार-सिरसा रोड पर नगर परिषद की ओर से लगाई गई स्ट्रीट लाइटों के खराब होने से रात के समय घना अंधेरा छा जाता है। इससे क्षेत्र के निवासियों, विशेषकर शहर के हुडा सेक्टर तीन में रहने वाले लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। यह समस्या पिछले कई दिनों से है। स्थानीय प्रशासन की उदासीनता से लोगों में काफी रोष है।
शहर के मुख्य रोड पर लगी स्ट्रीट लाइटें काफी जगह से खराब हो चुकी है। बीघड़ चौक से पंचायत भवन और के लघु सचिवालय से सेक्टर तीन तक लगीं लाइटें खराब हो चुकी हैं। शाम ढलते ही यह मार्ग पूरी अंधेरे में डूब जाता है। इससे राहगीरों और दोपहिया वाहन चालकों परेशान हैं। अंधेरा होने के कारण दूर से आते वाहन भी दिखाई नहीं देते। इससे दुर्घटनाओं का खतरा बढ़ता है। लोगों का कहना है नगर परिषद के शहर के विकास के दावों पर अंधियारा भारी पड़ ररा है।
स्ट्रीट लाइटों के खराब होने की जानकारी अभी मिली है। स्ट्रीट लाइटों को जल्द ठीक करवा दिया जाएगा। शहरवासियों को कोई समस्या नहीं होने दी जाएगी।
- राजेंद्र खिंची, चेयरमैन, नगर परिषद, फतेहाबाद।