फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हेरोइन व कोकीन के साथ 5 गिरफ्तार

Wed, 30 Dec 2015 11:42 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला फतेहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
नशे के मामले सुमित सोनी को शहर का सबसे बड़ा सप्लायर भी कहा जाता है। पकड़े गए पांचों आरोपियों के पास से पुलिस ने 15 ग्राम हेरोईन व साढ़े तीन ग्राम कोकीन बरामद की है।
विज्ञापन


आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया। जहां से उन्हें दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। पुलिस सूत्रों के अनुसार पकड़े गए आरोपियों के सहारे पुलिस के हत्थे कई और बड़ी मछलियां हाथ लग सकती है।

सी.आई.ए. प्रभारी निरीक्षक दलीप कुमार ने बताया कि गुप्त सुचना के आधार उपनिरीक्षक तरसेम सिंह के नेतृत्व में रतिया चुगीं फतेहाबाद पर नाकाबंदी  कर वाहनों की चेकिंग के दौरान एक गाडी न. एचआर-99वीसी(टी)-6580 को रोकने का इशारा किया तो चालक गाड़ी भगाने लगा।
विज्ञापन


टीम ने शक होने पर गाड़ी का पीछा कर 5 युवकों को काबू किया। तलाशी ली तो उनके पास से 15 ग्राम हेरोईन व साढे़ तीन ग्राम कोकीन मिला।

आरोपियों की पहचान रूपेन्द्र उर्फ बिन्दा निवासी राजीव कालोनी फतेहाबाद, सुमित सोनी निवासी सन्यास आश्रम रोड फतेहाबाद, सतनाम सिंह उर्फ सतू निवासी गुरूनानक पुरा मोहल्ला फतेहाबाद, बब्बू सिंह निवासी अग्रवाल कालोनी फतेहाबाद तथा संदीप उर्फ सडी निवासी शक्ति नगर फतेहाबाद के रूप में हुई है।

सभी आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

कौन है सुमित सोनी
भाजपा के जिला महामंत्री विनोद जग्गा के बेटे हर्षद जग्गा की मौत मामले में संयास आश्रम रोड निवासी सुमित सोनी का नाम सामने आया था।

पुलिस जांच में पता चला था कि सुमित सोनी ने दीपक जाट को ड्रग्स की सप्लाई की थी। वहां से हर्षद के पास ड्रग्स पहुंचा। ज्यादा ड्रग्स के कारण हर्षद की मौत हुई थी। एसपी ने दो दिन पूर्व बताया था कि पुलिस की सुमित सोनी पर नजर है।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें