फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में सिर्फ चार दिन में मिले 47 कोरोना संक्रमित

विज्ञापन
नागरिक अस्पताल में कोरोना संबंधी सैंपल लेता स्वास्थ्यकर्मी। - फोटो : Fatehabad
विज्ञापन
फतेहाबाद। कोरोना संक्रमण जिले में तेज रफ्तार से बढ़ना शुरू हो गया है। शुक्रवार को जिले में 21 लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं। जाखल में एक ही परिवार के चार लोग संक्रमित हैं। सिर्फ चार दिनों में ही जिले में 47 कोरोना संक्रमित मिल चुके हैं। राहत ये है कि अभी फिलहाल कोई भी कोरोना संक्रमित को अस्पताल दाखिल होने की जरूरत नहीं पड़ी है। कोरोना संक्रमित फिलहाल होम आइसोलेट हैं।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग के जारी हुए बुलेटिन के मुताबिक फतेहाबाद शहर में 6, टोहाना में 4, भूना में 3, जाखल में 6 और बड़ोपल में एक कोरोना संक्रमित मिला है। जिले में संक्रमण दर शुक्रवार को 3.17 फीसदी रही है। इसके अलावा दो कोरोना संक्रमितों को स्वास्थ्य विभाग ने डिस्चार्ज किया है। अहम बात यह है कि बच्चे और युवा सबसे ज्यादा कोरोना संक्रमित हो रहे हैं।
इस दिन मिले इतने मामले, सावधानी बरतिए
दिन संक्रमित मिले
4 जनवरी 9
5 जनवरी 8
6 जनवरी 9
7 जनवरी 21
शिवनगर में 4 लोग, मताना में 10 साल का बच्चा संक्रमित
स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक फतेहाबाद के गांव खाबड़ा कलां निवासी 69 वर्षीय बुजुर्ग, मताना निवासी 10 वर्षीय बच्चा, गांव करनौली निवासी 55 वर्षीय महिला, गांव बनगांव निवासी 13 वर्षीय लड़की, अशोक नगर निवासी 18 वर्षीय युवती, फतेहाबाद के शिव नगर निवासी 46 वर्षीय व्यक्ति, 31 वर्षीय युवक, 22 वर्षीय दो युवक, हिजरावां कलां निवासी व्यक्ति कोरोना संक्रमित मिले हैं। वहीं जाखल में एक ही परिवार के चार लोग संक्रमित मिले है, बताया जा रहा है कि परिवार में एक व्यक्ति संक्रमित मिला, जब विभाग ने अन्य लोगों के सैंपल लिए तो वह भी संक्रमित मिले।
विज्ञापन

दो करोड़ की आईसीयू में फिट हुई मशीनें, लगे बेड, इंजीनियर करेंगे टेस्टिंग
कोरोना संक्रमण के केस बढ़ने के साथ स्वास्थ्य विभाग ने तैयारियों भी तेज कर दी है। नागरिक अस्पताल में तैयार की गई आईसीयू में शुक्रवार को बेड लगा दिए गए। इसके अलावा अमेरिका से आई मशीनों को फिट कर दिया गया है। अब इंजिनियर फिट की गई मशीनों की शनिवार को टेस्टिंग करेंगे। मशीनों से आईसीयू में प्रेशर से सही चल रहा है या नहीं, इसको लेकर टेस्टिंग की जाएगी। आईसीयू करीब 2 करोड़ से तैयार हो रही है।
रतिया में चंडीगढ़ से आई युवती मिली संक्रमित
रतिया में चंडीगढ़ से आई शहर की गीता कॉलोनी निवासी एक युवती का रैपिड एंटीजन कोरोना टेस्ट पॉजिटिव आया है। स्वास्थ्य विभाग ने कोरोना संक्रमित पाई गई 24 वर्षीय युवती को होम आइसोलेट कर दिया है। बताया जा रहा है कि युवती चंडीगढ़ में नौकरी करती है और दो दिन पहले आई थी।
कोट
जिले में शुक्रवार को कोरोना के 21 नए मामले आए हैं। लोगों से अपील है कि कोरोना के लक्षण दिखने पर जांच जरूर करवाएं। इसके अलावा अगर किसी ने वैक्सीन नहीं लगवाई है तो वह जल्द से जल्द लगवा लें।
विज्ञापन

- मेजर डॉ. शरद तुली, उप सिविल सर्जन

नागरिक अस्पताल में आईसीयू के लिए फिट की जा रही मशीनें।- फोटो : Fatehabad

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें