फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: टोहाना में एसपी की जनसुनवाई में 47 नागरिक पहुंचे, 12 शिकायतें मिलीं

Thu, 22 Oct 2026 11:06 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
टोहाना में एसपी ​शिकायतें सुनते हुए स्त्रोत पुलिस विभाग
विज्ञापन
टोहाना। थाना सदर स्थित पुराने डीएसपी कार्यालय में वीरवार को आयोजित पुलिस जनसुनवाई में 47 नागरिक अपनी समस्याएं लेकर पहुंचे। इस दौरान 12 शिकायतें प्राप्त हुईं। पुलिस अधीक्षक निकिता खट्टर ने शिकायतें सुनकर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए।
विज्ञापन

एसपी ने अधिकारियों से कहा कि प्रत्येक शिकायत की निष्पक्ष जांच कर नियमानुसार कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। किसी भी शिकायत को अनावश्यक रूप से लंबित न रखा जाए। इसके साथ ही शिकायतकर्ताओं को कार्रवाई की जानकारी भी दी जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि आमजन की समस्याओं के समाधान में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
एसपी ने बताया कि टोहाना और आसपास के क्षेत्रों के नागरिक हर वीरवार को दोपहर 12 से दो बजे तक पुराने डीएसपी कार्यालय में पहुंचकर अपनी शिकायत रख सकते हैं। जनसुनवाई का उद्देश्य लोगों की समस्याएं सुनकर उनका नियमानुसार समाधान सुनिश्चित करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें