फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: बिजली निगम के जेई के खाते से निकाले 4.69 लाख

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहाबाद। टोहाना निवासी बिजली निगम के कनिष्ठ अभियंता को साइबर ठग ने क्रेडिट कार्ड एक्टिव करने के नाम पर ठग लिया। आरोपी ने पीड़ित के खाते से 4 लाख 69098 रुपये निकाल लिए। इस मामले में साइबर क्राइम थाना पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति पर धोखाधड़ी का केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

साइबर क्राइम ब्रांच को दी शिकायत में चरणदास निवासी टोहाना ने बताया कि वह बिजली निगम में गांव भूथनकलां में कनिष्ठ के पद पर कार्यरत है। उसने बताया कि अक्तूबर 2023 में उसने आईसीआईसीआई बैंक से क्रेडिट कार्ड बनवाया था। जिसको उसने एक्टिव नहीं किया था। 14 नवंबर 2023 को उसके पास फोन आया और आरोपी ने बताया कि वह आईसीआईसीआई बैंक की क्रेडिट कार्ड शाखा से बोल रहा है। आरोपी ने उसे कहा कि आपने अभी तक अपना क्रेडिट कार्ड एक्टिव नहीं करवाया है। मैं आपके पास एक लिंक भेज रहा हूं और इस पर क्लिक करके एप डाउनलोड करके क्रेडिट कार्ड को एक्टिव कर सकते हैं। जैसे ही उसने लिंक पर क्लिक करके एप डाउनलोड कर ली। इसके बाद उसके क्रेडिट कार्ड से अलग-अलग ट्रांजेक्शन से 69100 रुपये कट गए तथा उसके स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के बैंक खाते से दो अलग-अलग ट्रांजेक्शन में 1 लाख 99999 व 3 लाख 99999 रुपये काट लिए गए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें