फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जगजीवनपुरा पार्क में जनसमस्याओं को लेकर अधिकारियों से मिली संघर्ष समिति

विज्ञापन
विज्ञापन
पपीहा पार्क की तर्ज पर टाइलें लगाने की मांग
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
फतेहाबाद। जगजीवनपुरा स्थित पंडित दीनदयाल उपाध्याय पार्क में वॉकिंग ट्रैक पर लगी इंटरलॉक के चलते लोगों को हो रही परेशानियों के मद्देनजर पार्क निर्माण संघर्ष समिति का प्रतिनिधिमंडल वीरवार को मोहन लाल नारंग के नेतृत्व में नगर परिषद के अधिकारियों से मिला और ज्ञापन सौंपकर इंटरलॉक की जगह पपीहा पार्क की तर्ज पर टाइलें लगाए जाने की मांग की। नगरपरिषद के एक्सईएन ने प्रतिनिधिमंडल को पार्क का निरीक्षण कर इस मामले में कार्रवाई करने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

नगरपरिषद अधिकारी को सौंपे ज्ञापन में समिति प्रतिनिधिमंडल ने बताया कि उक्त पार्क में लोगों के सैर करने के लिए बनाए गए ट्रैक पर इंटरलॉक ईंटें लगाई गई है जो सुविधाजनक नहीं। इससे लोगों के स्वास्थ्य पर बुरा प्रभाव पड़ता है। ट्रैक पर दो चक्कर लगाने के बाद लोग थकावट, घुटनों और कमर में दर्द महसूस करते हैं। इसको लेकर नगर परिषद प्रधान को पहले भी अवगत करवाया गया था और इस पर संज्ञान लेते हुए उन्होंने मौके का निरीक्षण कर समस्या को गंभीर बताते हुए ट्रैक पर लगी इंटरलॉक की जगह टाइलें लगाए जाने का आश्वासन दिया था लेकिन अब तक इस दिशा में कोई कदम नहीं उठाया गया है। उन्होंने बताया कि पार्कों में ट्रैक पर कहीं भी इंटरलॉक की ईंटों का प्रावधान नहीं होता। पार्क में सैर करने वालों के लिए बनाया गया यह ट्रैक नुकसानदायक साबित हो रहा है। ऐसे में तुरंत कदम उठाते हुए इनकी जगह टाइलें लगाए जाने की जरूरत है। इसके अलावा संघर्ष समिति ने पार्किंग की ओर बने छोटे द्वार के सुधारीकरण की मांग की ताकि बच्चे साइकिल और अन्य बड़ा सामान लेकर पार्क में न जा सकें। पार्क में सैर के लिए आने वाली महिलाएं व बच्चे अधिकतर इसी प्रवेश द्वार से पार्क में जाते हैं। इसके अलावा संघर्ष समिति ने पार्क में बैंच, ओपन जिम, बच्चों के लिए झूलों और शौचालय को शुरू किए जाने की भी मांग को उठाया। प्रतिनिधिमंडल में रमेश गिल्होत्रा, हरनाम सिंह, राजेश गिल्होत्रा, संजीव गेरा, राजीव सेतिया, बनारसी दास मोंगा, कृष्ण गिल्होत्रा, हेतराम सहारण, पार्षद प्रतिनिधि अर्जुन सिंह सहित अनेक सदस्य शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें