फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रशासन ने तय की जिला परिषद चैयरमेन के चुनाव की तारीख, 11 को होगा चुनाव

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

फतेहाबाद। जिला प्रशासन ने जिला परिषद के चेयरमैन पद के लिए चुनाव की घोषणा कर दी है। जिला परिषद चेयरमैन के लिए अब चुनाव 11 फरवरी को होगा। टोहाना एसडीएम सरजीत नैन नेे चुनाव का नोटिफिकेशन जारी करने की पुष्टि की है।
विदित हो कि बीते दिनों 18 में से 12 जिला पार्षदों ने चेयरमैन गीता नांगली के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाकर उन्हें हटा दिया था। वहीं इससे पहले गीता नांगली के खिलाफ लाए गए अविश्वास प्रस्ताव पर वोटिंग से ठीक पहले गीता नांगली के पति कृष्ण नांगली ने जिले के दो पार्षदों को रिश्वत लेते हुए हिसार विजिलेंस टीम से रंगे हाथों पकड़वा दिया था।
विज्ञापन

चुनाव के लिए 12 पार्षदों का होना जरूरी
जिला परिषद के डिप्टी सीईओ एवं जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी अनुभव मेहता ने बताया कि चुनाव करवाने के लिए कम से कम 12 पार्षदों का होना जरूरी है। यदि चुनाव के दिन 12 पार्षद नहीं पहुंचे तो चुनाव स्थगित कर दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि जल्द ही चुनाव से संबंधित सभी तैयारियों भी पूरी कर ली जाएंगी।
इवीएम से होगा चुनाव, जेल में गए पार्षदों को भी भेजा जाएगा नोटिफिकेशन
डिप्टी सीईओ अनुभव मेहता ने बताया कि चुनाव ईवीएम के माध्यम से करवाया जाएगा। उन्होंने बताया कि रिश्वत मामले में जेल में गए पार्षदों को भी चुनाव का नोटिफिकेशन भेजा जाएगा। ऐसे में यदि उनका कोर्ट से वोट डालने की परमिशन मिलती है तो वे अपने मत का इस्तेमाल कर पाएंगे। उन्होंने बताया कि जेल में गए पार्षदों की सदस्य अभी तक रद्द नहीं हुई है इसलिए उन्हें वोट का अधिकार है।
6 फरवरी को होने वाली बैठक पर नहीं पड़ेगा कोई असर
जिला परिषद के 10 पार्षदों के सीईओ जयबीर यादव को पत्र सौंपने के बाद 6 फरवरी को बुलाई गई बैठक पर चुनाव के नोटिफिकेशन का कोई असर नहीं पड़ेगा। डिप्टी सीईओ अनुभव महता ने इसकी पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि 6 फरवरी को होने वाली बैठक होगी होगी जिसमें रखे गए कुल 7 एजेेंडों पर चर्चा होगी।
विज्ञापन

वर्जन
डीसी जेके आभीर ने मुझे जिला परिषद चेयरमैन का चुनाव करवाने के लिए अधिकृत किया था। इसी के चलने मैंने आगामी 11 फरवरी को चुनाव करवाने का नोटिफिकेशन जारी किया है। जल्द ही चुनाव की तैयारी पूरी कर ली जाएगी।
सरजीत नैन, एसडीएम टोहाना
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें