बस में मिला बुजुर्ग का पर्स लौटाकर दिया ईमानदारी का परिचय
अमर उजाला ब्यूरो
फतेहाबाद। इंटक यूनियन के राज्य सचिव एवं फतेहाबाद निवासी एक व्यक्ति ने बस में मिले रोहतक के बुजुर्ग का पर्स लौटाकर ईमानदारी का परिचय दिया है। बता दें कि पर्स में मिले पैसे पेटीएम के माध्यम से भेजे हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार फतेहाबाद निवासी सतेंद्र सिंह रविवार को यूनियन की बैठक में शामिल होने के लिए रोहतक गया हुआ था। इसी दौरान वापिस आते समय उसे फतेहाबाद डिपो की बस में उसे एक पर्स मिला जिसमें 1 हजार रुपये व एक डायरी थी जिसमें कई लोगों के नंबर लिखे हुए थे। सतेंद्र कुमार ने इमानदारी का परिचय देते हुए डायरी में लिखे नंबरों के माध्यम से बुजुर्ग व्यक्ति से बात की और उसके पर्स में मिले एक हजार रुपये पेटीएम के माध्यम से उसके बेटे के खाते में भेज दिए। सतेंद्र की इस ईमानदारी पर रोहतक के गांव चुडाली निवासी बनी सिंह बुजुर्ग ने उसका हार्दिक धन्यवाद किया।