अमर उजाला ब्यूरो
भूना।
कंप्यूटर प्रोफेशनल संघ हरियाणा के तत्वावधान में पंचकूला में 16 अप्रैल से अनिश्चित कालीन हड़ताल पर पंचकूला चले जाने पर उपतहसील कार्यालय में पूरे दिन काम काज ठप्प रहा। जिससे लोगों को भारी परेशानियों से गुजरना पड़ा। कंप्यूटर ऑपरेटर के हड़ताल पर जाने से जमीनों को पंजीकरण व अन्य जन्म तथा मृत्यु प्रमाण पत्र बनाने वाले लोगों को परेशानियां उठानी पड़ी।
कंप्यूटर प्रोफेशनल्ज को नियमित किए जाने या नियमित होने तक सामान काम, सामान वेतन मान दिए जाने की मांग को लेकर सोमवार से धरना प्रदर्शन व अनिश्चित कालीन हड़ताल पर चले गए हैं। उनकी मांग है कि हरियाणा प्रदेश के आईटी सोसायटी के माध्यम से उपायुक्त, उपमण्डल, तहसील, उपतहसील, ई-दिशा केंद्रों, राजस्व विभाग के क्षेत्रीय कार्यालय व जिला में कार्यरत कंप्यूटर प्रोफेशनल्ज विभाग में समायोजित करने की मांग कर रहे हैं। संघ के कार्यकारी प्रधान सुभाष चंद्र ने बताया कि कंप्यूटर प्रोफेशनल संघ जब तक उनकी समस्या का समाधान नहीं होता तब तक आंदोलन जारी रहेगा और कोई भी कंप्यूटर ऑपरेटर कार्य नहीं करेगा।