फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कंप्यूटर आप्रेटरों की हड़ताल के कारण कामकाज रहा ठप्प

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

रतिया। समान काम समान वेतन सहित अन्य मांगों को लेकर सोमवार को कंप्यूटर ऑपरेटर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर रहे। इस हड़ताल के चलते सोमवार को रतिया के भी सभी कंप्यूटर ऑपरेटर तहसील कार्यालय नहीं पहुंचे, जिस कारण लोगों को अपने कामकाज के लिए कठिनाई का सामना करना पड़ा तथा सभी लोग बिना अपना काम हुए वापिस निराश होकर चले गए। कंप्यूटर आप्रेटर गिरीश तनेजा ने बताया कि प्रदेशभर के आप्रेटर इस हड़ताल में भाग लेने के लिए पंचकूला पहुंच गए हैं। वहीं जब तक यह कंप्यूटर ऑपरेटर वापस काम पर नहीं आते तब एसडीएम आफिस व तहसील कार्यालय में आने वाले लोगों को काफी असुविधा का सामना करना पड़ सकता है। सोमवार को भी ई दिशा केंद्र में इन कर्मचारियों के न आने के कारण सुनसान दिखाई दिया। हालांकि इन आप्रेटरों ने अपनी मांगों के लिए पंचकूला जाने के कारण आने वाले लोगों से खेद प्रकट करने का पोस्टर चस्पा रखा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें