फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कलेक्टर रेट : सैक्टर तीन के प्लाटों में 24 फीसदी की कमी, सोमा-अल्फा के प्लाट भी होंगे 23 प्रतिशत सस्ते

विज्ञापन
विज्ञापन
सुरेंद्र असीजा
विज्ञापन

फतेहाबाद।
प्रॉपर्टी में पिछले तीन सालों में मंदी की मार के चलते इस बार जमीन के कलेक्टर रेट बढ़ने की बजाए घट गए हैं। जिला प्रशासन ने फतेहाबाद जिले के प्रॉपर्टी के कलेक्टर रेटों में 10 से 25 फीसदी तक गिरावट का प्रस्ताव औपचारिक रूप से प्रशासन की वेबसाइट पर डाल दिया है। संशोधित दरों को वेबसाइट पर डालकर 15 जनवरी तक लोगों से आपत्तियां मांगी गई हैं। किसी को ऐतराज होने पर वो तहसीलदार या जिला राजस्व अधिकारी कार्यालय में आपत्तियां दर्ज करवा सकते हैं, अन्यथा प्रशासन द्वारा तय किए ये कलेक्टर रेट ही अंतिम मानकर कलेक्टर रेटों की सूची जारी कर दी जाएगी। फतेहाबाद के इतिहास में यह पहली बार होगा कि कलेक्टर रेटों में कमी का प्रस्ताव जिला प्रशासन के द्वारा दिया गया हो।
फतेहाबाद में पिछले तीन वर्षों में प्रॉपर्टी के दाम 40 फीसदी तक गिर गये हैं। कभी बूम में रहने वाले फतेहाबाद के प्लॉटों के दाम अब आधे रह जाने के बावजूद इसकी सेल परचेज नहीं हो रही। यही हाल कृषि योग्य भूमि का भी है। भूमि के क्रय-विक्रय ना होने से प्रोपर्टी डीलर व अन्य संस्थाओं ने अर्बन एरिया में कलेक्टर रेटों में कटौती की मांग की हुई थी। इस बारे में भी कई बार प्रॉपर्टी डीलर एसोसिएशन ने ज्ञापन भी सौंपा था। डीसी ने इस संदर्भ में एक कमेटी का गठन किया था जिसने धरातल पर प्रॉपर्टी के दामों का आंकलन किया था। पिछले दिनों रिपोर्ट मिलने के बाद जिला कलेक्टर ने संशोधित दरें तैयार कर दी। जहां पर मार्केट से ज्यादा रेट थे, वहां 25 फीसदी की कटौती की गई है। जबकि अन्य रिहाइशी व व्यवसायिक इलाकों में 10 फीसदी रेटों की कटौती की गई है। मसलन जिस प्लाट का रजिस्ट्री खर्च पहले 1 लाख रुपये आता था। अब उसमें 25 फीसदी की कमी के साथ उसका रजिस्ट्री खर्च अब 75 हजार रुपये रह जायेगा।
विज्ञापन

पिछले दो सालों से फतेहाबाद में प्रोपर्टी के जो सौदे हो रखे थे, उनकी रजिस्ट्री ज्यादा कलेक्टर रेट होने के कारण रूकी हुई थी। प्रोपर्टी में मंदी की मार के चलते प्लाट धारक अथवा प्रॉपर्टी डीलर स्टांप फीस को भरने से हाथ पीछे खींच रहे थे। यही कारण था कि तहसील कार्यालय में राजस्व आना भी कम हो गया। अब कलेक्टर रेटों की कमी होने से पुरानी रजिस्ट्रियां आने की उम्मीद है जिससे सरकार के राजस्व में बढ़ोतरी होने की संभावना बन गई है।
विज्ञापन

----------------------------------------
संशोधित दरों के बाद ये होंगे विभिन्न कालोनियों के कलेक्टर रेट
कॉलोनी का नाम फिलहाल लागू दरें प्रस्तावित संशोधित दरें कमी
बतरा कालोनी 5 हजार 4500 10 फीसदी
मातुराम कालोनी 3100 2500 19 फीसदी
काठमंडी 39000 35000 10 फीसदी
जगजीवनपुरा 7000 5500 21 फीसदी
योगनगर 4200 3400 19 फीसदी
लाजपत नगर 6500 5000 15 फीसदी
शिवनगर 4200 3500 17 फीसदी
न्यू सोमा टाऊन (रिहायशी)11000 8500 23 फीसदी
सोमा कामर्शियल 45000 30000 23 फीसदी
अल्फा रिहायशी 11000 8500 23 फीसदी
अल्फा कामर्शियल 38500 30000 22 फीसदी
चार मरला रिहायशी 22000 18000 18 फीसदी
चार मरला कामर्शियल 99000 80000 19 फीसदी
हुडा सेक्टर तीन रिहायशी 13200 10000 24 फीसदी
हुडा सैक्टर कामर्शियल 44000 35000 20 फीसदी
आटो मार्किट कामर्शियल 36000 28000 22 फीसदी
बीमा कालोनी 5000 4300 14 फीसदी
मॉडल टाऊन रिहायशी 28000 25000 11 फीसदी
माडल टाऊन कामर्शियल 88000 70000 20 फीसदी
नोट : ये दरें प्रति वर्ग गज के हिसाब से हैं।
वर्जन
संशोधित कलेक्टर रेट की जानकारी जिला प्रशासन की औपचारिक वेबसाइट पर डाल दी गई है। 15 जनवरी तक इसमें आपत्तियां मांगी गई हैं। इसके बाद इन संशोधित दरों पर ही मोहर लगा दी जाएगी।
- डा. हरदीप सिंह, जिला उपायुक्त, फतेहाबाद।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें