फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नंगल में पंचायती जमीन से हटवाया कब्जा

विज्ञापन
विज्ञापन
नंगल में पंचायती जमीन से हटवाया कब्जा
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
रतिया। गांव नंगल में पंचायत विभाग की एक टीम ने वीरवार को पुलिस फोर्स की सहायता से पंचायत की महिला मंडल की जमीन पर किए गए अवैध कब्जे को छुड़वा दिया और जमीन को पंचायत के सपुर्द कर दिया। विभाग की टीम ने कब्जाधारक को चेतावनी भी दी कि अगर उसने पुन: कब्जा करने की कोशिश की, तो उसके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। कब्जा कार्रवाई का नेतृत्व ड्यूटी मजिस्ट्रेट बीडीपीओ रविन्द्र दलाल ने किया, जबकि मौके पर पचंायत अधिकारी ओम प्रकाश, खंड पटवारी उमेद सिंह, सहायक एसएचओ ओम प्रकाश, चौकी इंचार्ज शीशपाल सिंह, सरपंच व पंचायत प्रतिनिधि भी मौके पर मौजूद रहे।
विज्ञापन

गांव नंगल के जयपाल सिंह ने गंाव की ही महिला मण्डल की करीबन 10 मरले जमीन पर कब्जा कर लिया था। गांववासियों ने इसकी शिकायत ग्राम पंचायत व प्रशासन को कर दी, लेकिन जयपाल सिंह ने कोर्ट में याचिका दायर कर दी थी। जिस पर सुनवाई करते हुए सब डिविजन कोर्ट ने 4 मई को ग्राम पंचायत के हक में फैसला कर दिया था और ग्राम पंचायत ने पंचायत राज अधिनियम 1994 की धारा 24(1)व 24(2)के नोटिस भी जयपाल को दे दिए थे। लेकिन नोटिस के बाद भी जयपाल ने कब्जा छोड़ने से इंकार कर दिया था । पंचायत ने कब्जा छुड़वाने के लिए पुलिस सहायता की मंाग की। जिस पर वीरवार को ड्यूटी मजिस्ट्रेट रविन्द्र दलाल ने पुलिस की सहायता से कब्जा हटवाकर पंचायत के सुपुर्द कर दिया। विभाग की टीम ने कब्जाधारक को चेतावनी भी दी कि अगर उसने पुन: कब्जा करने की कोशिश की तो उसके खिलाफ कड़ी कानूनी कारवाई की जाएगी ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें