फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिल्कुल फिल्मी दुनिया सरीखा रहा बाबा राम रहीम की दतक बेटी हनीप्रीत इंसा का फर्श से अर्श तक का सफर-FIRSTPAGE

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला खास खबर...
विज्ञापन


हनीप्रीत बाबा के संपर्क में आई तो बदल गई पूरे परिवार की किस्मत

पहले फतेहाबाद की एक संकरी गली में किराये के मकान में रहता था परिवार
सुरेंद्र असीजा
फतेहाबाद । डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम को सजा का ऐलान हो चुका है। इस प्रकरण में सबसे ज्यादा चर्चा में आई है 37 वर्षीय हनीप्रीत। फतेहाबाद में उसके परिवार को जानने वालों का कहना है कि पिछले कुछ वर्षों में ही इस परिवार की किस्मत बदली है।

किराये के मकान में रहता था परिवार
हनीप्रीत उर्फ प्रियंका तनेजा का परिवार 1988 से 1998 तक चार मरला कालोनी में पीएनबी बैंक के पीछे एक संकरी गली में किराये के मकान में रहता था। तब प्रियंका स्प्रिंग डेल स्कूल में 9वीं कक्षा में पढ़ती थी। उसके दादा डेरे के अनुयायी थे। वह भी परिवार के साथ डेरे जाती थी और इसी दौरान बाबा के संपर्क में आई। उसके दादा रामशरण दास डेरे के कैशियर बनाए गए। परिवार ने जगजीवनपुरा में अपना मकान बना लिया और उसमें रहने आ गया। उसके पिता रामानंद ने फतेहाबाद में टायरों की कंपनी की डीलरशिप ले ली। मगर यह परिवार अपने मकान में ज्यादा दिन नहीं रुका और चार साल में ही डेरे में शिफ्ट हो गया। कुछ वर्षों तक कभी-कभी परिवार फतेहाबाद आता था मगर बाद में अपना यहां का मकान भी बेच दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मां का भी पूरा दखल
बाबा राम रहीम के संपर्क में आने के बाद पूरा परिवार डेरा सच्चा सौदा में आकर बिजनेस में सैटल हो गया हो। उसकी मां आशा तनेजा बेटी के साथ राम रहीम की फिल्मों में पूरा दखल रखती है। वह फिल्मों से जुड़े कई प्रोजेक्ट पर काम कर रही हैं। उसका भाई साहिल तनेजा भी बाबा की कई फिल्मों में अभिनय कर चुका है। पिता डेरा के अंदर सीड्स प्लांट के अलावा विभिन्न फैक्ट्रियों के लिए मशीनरी खरीद का काम देखते हैं। इन दिनों डेरा के शाही परिवार के साथ साथ हनीप्रीत का निवास भी डेरा सच्चा सौदा के सबसे सुरक्षित एवं आलीशीन कालोनी में बनाया गया है।

28एफटीबीपी10 : फतेहाबाद की चार मरला कालोनी स्थित वो गली, जिसमें हनीप्रीत इंसा का किराए का मकान था।
28एफटीबीपी08 : बाबा राम रहीम और फिल्म अभिनेत्री सनी लियोनी के साथ हनीप्रीत इंसा । (फाइल फोटो)
28एफटीबीपी09 : बाबा राम रहीम और फिल्म अभिनेता सोहेल खान के साथ हनीप्रीत इंसा। (फाइल फोटो)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें