फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंदिरा कालोनी में मिला डेंगू आशंकित मरीज, निजी लैब में डेंगू की पुष्टि, स्वास्थ्य विभाग ने भी लिया सैंपल

विज्ञापन
विज्ञापन
इंदिरा कॉलोनी में मिला डेंगू आशंकित मरीज, निजी लैब में डेंगू की पुष्टि
विज्ञापन


टोहाना।
रेलवे फाटक पार स्थित इंदिरा कॉलोनी से डेंगू आशंकित मरीज मिलने का मामला सामने आया है। डेंगू आशंकित मरीज मिलने की सूचना मिलते ही स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया। विभाग ने मरीज मनीष का ब्लड सैंपल लेकर जांच के लिए फतेहाबाद लैब में भेज दिया है। फिलहाल उपचार के लिए मरीज को टोहाना के ही एक निजी अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। अस्पताल सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार मनीष के फिलहाल 66 हजार प्लेटेट्स बताए गए हैं। निजी अस्पताल की रिपोर्ट में डेंगू की पुष्टि होने की बात भी सामने आ रही है, लेकिन स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी विभाग द्वारा तय की गई रिपोर्ट को ही आधार मानकर डेंगू की पुष्टि करने की बात कह रहे हैं। दरअसल इंदिरा कालोनी निवासी मनीष स्थानीय आईटीआई में पढ़ता है और लगभग पांच दिन पहले उसे बुखार हुआ। बुखार बढ़ने पर परिजन उसे निजी अस्पताल में ले गए जहां इलाज के दौरान मनीष के रक्त में प्लेटेट्स कम होते चले गए जिसके बाद चिकित्सकों ने मनीष के रक्त की जांच करवाई तो उसमें डेंगू की पुष्टि हो गई है।
विज्ञापन


वर्जन
एसएमओ बोले, डेंगू आशंकित मरीज का ब्लड सैंपल लिया, रिपोर्ट के बाद ही कुछ कहेंगे इस बारे में एसएमओ डॉ सतीश गर्ग ने बताया कि इंदिरा कॉलोनी से बुखार का मरीज है। आशंकित होने के चलते उसका ब्लड सैंपल लेकर जांच हेतु लैब में भेजा जाएगा। रिपोर्ट के बाद ही कुछ कह सकते है। अभी उसका इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें