फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रदेश में मुख्यमंत्री मनोहर लाल द्वारा किए गए असाधारण कार्य होंगे मील के पत्थर साबित : कनौजिया

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रदेश में मुख्यमंत्री मनोहर लाल के कार्य होंगे मील के पत्थर : कनौजिया
विज्ञापन


फतेहाबाद।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने आजादी के 70 वर्षों बाद लचर और शक्तिहीन राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग को पलट कर देश की 52 प्रतिशत पिछड़ा वर्ग श्रेणी के लोगों को आत्म सम्मान, सुरक्षा और न्यायाधारित गौरवमय जीवन जीने का सम्मान प्रदान किया। यह बात भारतीय जनता पार्टी के पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता और हरियाणा सरकार में पिछड़ा वर्ग कल्याण निगम के निदेशक अशोक कनौजिया ने लोक निर्माण विश्राम गृह फतेहाबाद में आयोजित प्रेसवार्ता में कही। भाजपा नेता कनौजिया ने केंद्र सरकार की उपलब्धियां बताते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में आरंभ की गई 106 योजनाओं में से अधिकांश प्रधानमंत्री जन धन योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, प्रधानमंत्री मुद्रा योजना, प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना, प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना, प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना, श्रम जयते योजना, प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना, प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना, प्रधानमंत्री रोजगार प्रोत्साहन योजना इत्यादि ऐसी योजनाएं है जो गरीबों, दलितों एवं पिछड़ों के सामाजिक, राजनैतिक एवं आर्थिक जीवन को बदलकर बराबरी पर लाकर खड़ा कर देंगी।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने पिछड़े एवं दलितों का बैकलाग कोटा भरने के आदेश जारी किए हैं, जिससे प्रदेश में करीब 40,000 नौकरियां केवल पिछड़ा वर्ग उम्मीदवारों को मिलनी तय है। हरियाणा सरकार द्वारा जहां विश्वकर्मा कौशल विकास विश्वविद्यालय की स्थापना की है और दलितों और पिछड़ों के सामाजिक उत्सवों पर महान संतों की जयंतियां सरकारी तौर से मनाकर पिछड़ा वर्गों को सम्मान दिया है वहीं बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के नारे को बुलंद करके सामाजिक आंदोलन बनाकर सफलता प्राप्त की है। इस अवसर पर पिछड़ा वर्ग मोर्चो के जिलाध्यक्ष राजेन्द्र प्रजापत, हरभजन सिंह कंबोज उपाध्यक्ष, सुभाष खोखल महामंत्री, सुभाष चाढोरा, किशोरी वर्मा, रतनलाल घासोविया, कृष्ण लाल चुराण, महेन्द्र सिंह सोनी, राम अवतार कश्यप, पूर्ण सिंह वर्मा, रमेश, पवन बागोलिया, दर्शन सिंह, राम किशन मेहर तथा अजय जांगड़ा आदि मौजूद थे।
विज्ञापन


15एफटीबीपी02 : फतेहाबाद में पत्रकारों से बात करते हुए भाजपा पिछड़ावर्ग प्रकोष्ठ के प्रवक्ता अशोक कनौजिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें