फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लगातार तीसरे दिन बढ़ा घग्गर नदी का जलस्तर, अब कमी आने की संभावना

विज्ञापन
विज्ञापन
लगातार तीसरे दिन बढ़ा घग्घर नदी का जलस्तर, अब कमी आने की संभावना
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
फतेहाबाद।
घग्घर नदी में लगातार तीसरे दिन जलस्तर में बढ़ोतरी हुई। जलस्तर बढ़ने से तटवर्ती क्षेत्रों में बसे ग्रामीणों की चिंता और बढ़ गई है। हालांकि पीछे पहाड़ों पर बरसात रुकने से पानी में कमी आई है, लेकिन विभाग ने आशंका जताई है कि आने वाले दिनों में जलस्तर की मात्रा और बढ़ सकती है। पीछे से बंद हुई बरसात का असर दो दिन में यहां पहुंचने की उम्मीद है। शनिवार को फतेहाबाद से गुजर रही चांदपुरा साइफन में 3120 क्यूसेक पानी का बहाव दर्ज किया गया था, जबकि ये रविवार को बढ़कर 4550 क्यूसेक हो गया। सिंचाई विभाग के तारबाबू के अनुसार शनिवार को गुहला-चीका में 13860 व खनौरी में 6425 क्यूसिक पानी का बहाव था। रविवार को खनौरी में बहाव कम होकर 6050 क्यूसिक रह गया जबकि गुहला चीका में पानी का बहाव 12350 क्यूसिक दर्ज किया गया।
विज्ञापन

मालूम हो कि यहां से गुजर रही घग्गर नदी के चांपुरा साइफन की क्षमता 21 हजार क्यूसिक के करीब है। आमतौर पर सितंबर माह में ही बरसात का पानी पहुंचता है। शिवालिक की पहाडिय़ों में मानूसन की बरसात तेज होने पर यहां पानी का बहाव दर्ज किया जाता है जबकि इस बार पहले से ही पानी का बहाव बढ़ा हुआ है। यहां जलस्तर बढ़ते-रहने का सिलसिला सितंबर तक जारी रहने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें