रेलवे रोड स्थित मानव सेवा संगम ब्लड बैंक परिसर में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के उपलक्ष्य में अमर उजाला फाउंडेशन व यंग ब्लड चैरिटेबल ट्रस्ट के संयुक्त तत्तवाधान में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। कोरोना का खौफ भी रक्तदाताओं का हौसला नहीं डिगा सका । इस रक्तदान शिविर में 40 रक्तदाताओं ने स्वेच्छा से रक्तदान किया। शिविर में मुख्यातिथि के रूप में टोहाना के प्रमुख समाजसेवी एवं सेवा भारती संस्था के प्रमुख चिकित्सक डा. शिव
सचदेवा ने शिरकत की तथा रक्तदान करने वालों का हौसला बढ़ाया। इस दौरान वशिष्ठ अतिथि के रूप में बिजली विभाग के जे ई नवीन कुमार, रिटायर्ड एफ सी आई इंस्पेक्टर सुरेश सैनी, कृष्ण कुमार, डा. दिनेश बजाज व जगतार सिंह ने शिरकत की। कार्यक्रम की अध्यक्षता मानव सेवा संगम सन्स्था के अध्यक्ष सतपाल नन्हेड़ी ने की।
इस दौरान डॉ. शिव सचदेवा ने कहा कि वर्तमान समय में आमजन में रक्तदान के प्रति काफी जागरूकता आई है जिसके चलते रक्तदान महादान के नारे को वर्तमान समय में युवा, मातृ शक्ति पूरा करने में जुटी हुई है। उन्होंने कहा कि अमर उजाला फाउंडेशन व यंग ब्लड चेरिटेबल ट्रस्ट की रक्तदान क्षेत्र में अथक मेहनत व प्रयास सराहनीय हैं। इस दौरान मुख्यातिथि द्वारा रक्तदाताओं को प्रशस्ति पत्र देकर उनका हौंसला बढाया गया। रक्तदान शिविर में राजकुमार सरदाना ने 22वीं बार, रतिया ट्रैफिक पुलिस से यशविंदर सिंह डेविड ने 32 बार,नवल सिंह ने 64 बार,परविंदर सिंह और दीपक ने पहली बार, रजत 31वीं बार, किशोर भटिया ने 47 बार, संजय कुमार ने 30 वी बार रक्तदान किया। इस अवसर पर कुलदीप सैन, विजय रत्न सैनी, सन्नी मेहता, गौरव कुमार, बिट्टू सिंह, अमरीक सैनी, केशव कुमार, बबलु बांसल, नेहा वर्मा, दीक्षा मेहता, हिना, मीनू, कनिका ग्रोवर, आंचल, रिंपल, सोनिका पिलानी और प्रीति शर्मा सहित अनेक संस्था सदस्य व गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।