फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो दिन में चार कोरोना संक्रमितों की मौत

विज्ञापन
फतेहाबाद के नागरिक अस्पताल में कोरोना सैंपल लेते चिकित्सक। - फोटो : Fatehabad
विज्ञापन
जिले में कोरोना संक्रमण का कहर जारी है और मौत आंकड़ा भी बढ़ता जा रहा है। दो दिनों में जिले में चार कोरोना संक्रमितों की मौत हो गई है। शुक्रवार को दो और कोरोना संक्रमितों की मौत हुई है। इसके बाद जिले में कोरोना संक्रमित मरीजों की मौत का आंकड़ा 41 हो गया है। स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक फतेहाबाद के शिव नगर निवासी 77 वर्षीय एक्यूप्रेशर डॉक्टर की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई थी। उपचार के लिए 30 सितंबर को सिरसा के डेरा अस्पताल में दाखिल करवाया गया था। यहां पर शुक्रवार को मौत हो गई। बुजुर्ग डॉक्टर डायबिटिज और हार्ट की बीमारी से पीड़ित था। इसके अलावा गांव शक्करपुरा निवासी महिला को 25 सितंबर को हिसार के जिंदल अस्पताल में दाखिल करवाया गया था। यहां पर उपचार के दौरान महिला की मौत हो गई है। वृद्धा की छाती में इंफेक्शन था और सांस की तकलीफ थी। अब तक सबसे ज्यादा बुजुर्गों की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन

इसके अलावा जिले में कोरोना संक्रमण के चार नए मामले सामने आए है। फतेहाबाद के ठाकर बस्ती निवासी व्यक्ति, 24 वर्षीय युवक तथा पुष्प विहार निवासी दंपती की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसके अलावा टोहाना में जांच के दौरान चार लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। जिसमें एक महिला व बच्चा भी शामिल है।
सितंबर माह में ही हुईं 25 मौतें : कोरोना संक्रमण को लेकर सितंबर माह खतरनाक रहा है। सितंबर माह में कोरोना संक्रमण के 1360 केस आए हैं। इसके अलावा 25 मौतें हुई हैं। अगस्त माह तक जिले में 941 संक्रमित केस आए थे और 12 मौतें हुई थी। सितंबर माह में केस मिलने के साथ-साथ ठीक होने वाले मरीजों का आंकड़ा काफी रहा है। सितंबर माह में 1355 मरीज ठीक भी हुए हैं। अब अक्तूबर माह की शुरूआत में दो दिनों में चार मौतें हो चुकी हैं। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी मान रहे हैं कि ये माह भी कोरोना संक्रमण को लेकर खतरनाक हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें