फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad: वीजा लगवाने के नाम पर चार युवकों से हड़पे 40 लाख रुपये, रिश्तेदार ने ही दी आरोपी के खिलाफ शिकायत

Wed, 21 Aug 2024 03:52 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद (हरियाणा)

सार

आरोप है कि प्रमोद ने उसे कहा कि उसके गांव के किसी युवक को वीजा लगवाना हो तो वह लगवा देगा। उसकी बातों में आकर अपने गांव के निवासी सुखविंद्र, रविंद्र, मोहित कुमार व नाढोडी निवासी विष्णु से वीजा लगवाने के लिए प्रमोद कुमार को इसी साल मार्च-अप्रैल में 45 लाख रुपये दिए।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फतेहाबाद के गांव धांगड़ और नाढोडी के चार युवकों ने वीजा लगवाने के नाम पर 45 लाख रुपये दे दिए लेकिन विदेश भेजने के लिए वीजा नहीं लगवाया गया। मामले में गांव धांगड़ निवासी सुखविंद्र सिंह ने अपने मामा के लडक़े भोडिया बिश्रोइयान हिसार निवासी प्रमोद कुमार के खिलाफ शिकायत दी है। आरोप है कि उसने गांव के चार युवकों से 45 लाख रुपये लेकर प्रमोद वीजा लगवाने के लिए दिए थे लेकिन नहीं लगवाया गया और वापस सिर्फ पांच लाख रुपये दिए गए। सदर पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी प्रमोद के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

विज्ञापन


शिकायत में गांव धांगड़ निवासी सुखविंद्र सिंह ने बताया कि मामा का लडक़ा प्रमोद निवासी भोडिया बिश्रोइयान ने मंडी आदमपुर में फ्यूचर प्वाइंट के नाम से कार्यालय खोला हुआ था। जो कि विदेश भेजने का काम करता है और उसके पास वह नौकरी करता था। आरोप है कि प्रमोद ने उसे कहा कि उसके गांव के किसी युवक को वीजा लगवाना हो तो वह लगवा देगा।

उसकी बातों में आकर अपने गांव के निवासी सुखविंद्र, रविंद्र, मोहित कुमार व नाढोडी निवासी विष्णु से वीजा लगवाने के लिए प्रमोद कुमार को इसी साल मार्च-अप्रैल में 45 लाख रुपये दिए। इसके अलावा कुछ पैसे घर से नकद ले गया था। आरोप है कि प्रमोद ने किसी का वीजा नहीं लगवाया। जब पैसे वापस देने के लिए कहा तो 5 लाख रुपये दिए गए और बाकि 40 लाख रुपये आरोपी प्रमोद ने देने से मना कर दिया। आरोपी का कार्यालय और मोबाइल नंबर भी बंद है। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें