फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

96 ग्राम हेरोइन के साथ 4 युवक गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहाबाद। जिला पुलिस ने अलग-अलग 3 मामलों में हेरोइन तस्करी के आरोप में चार युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से करीब 96 ग्राम हेरोइन बरामद की है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार सीआईए टोहाना प्रभारी साधूराम की टीम ने खटीक मोहल्ला रतिया निवासी कुलदीप सिंह उर्फ डुप्पा को 50 ग्राम हेरोइन सहित गिरफ्तार किया। थाना सदर टोहाना में आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया। आरोपी को बस अड्डा अकांवाली के पास गिरफ्तार किया गया है। वहीं सीआईए टीम ने राजीव कालोनी फतेहाबाद निवासी राकेश कुमार व मनजीत सिंह निवासी दौलतपुर को गिरफ्तार कर इनके पास से 40 ग्राम हेरोइन बरामद की है। दोनों के खिलाफ थाना सदर फतेहाबाद में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया। वहीं सदर रतिया थाना पुलिस ने एसआई राधे कृष्ण के नेतृत्व में गश्त के दौरान गांव जल्लोपुर के समीप से गांव फुलां निवासी सुनील कुमार को 6 ग्राम हेरोइन सहित गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। आरोपी सुनील से पूछताछ के बाद हेरोइन सप्लाई के आरोप में फतेहाबाद निवासी सिमरनजीत को भी गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें