फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: जॉब फेयर में 39 विद्यार्थियों ने तीन चरणों में दिया साक्षात्कार

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहाबाद। मनोहर मेमोरियल कॉलेज में मंगलवार को कॅरिअर गाइडेंस एंड प्लेसमेंट सेल द्वारा जॉब फेयर का आयोजन किया गया। इसमें एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस के अधिकारी पहुंचे और विद्यार्थियों का साक्षात्कार लिया।
विज्ञापन

कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य डॉ. गुरचरण दास ने की। प्लेसमेंट सेल इंचार्ज डॉ. रोबिन आनंद ने बताया कि जॉब फेयर में 39 विद्यार्थियों ने भाग लिया। कार्यक्रम में एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस फतेहाबाद के ब्रांच मैनेजर महेन्द्र कुमार व विकास अधिकारी रोहित अरोड़ा ने मुख्य अतिथि के तौर पर भाग लिया और विद्यार्थियों का साक्षात्कार लिया।
इस जॉब फेयर में साक्षात्कार को लेकर कुल तीन चरण तय किए गए हैं। अंतिम चरण के बाद शॉर्ट लिस्ट किए गए विद्यार्थियों को नियुक्ति पत्र दिए जाएंगे। प्राचार्य डॉ. गुरचरण दास ने अधिकारियों का कॉलेज पहुंचने पर धन्यवाद किया। उन्होंने विद्यार्थियों को निरंतर अपने लक्ष्य के प्रति सचेत रहने और इस दिशा में पूर्ण मेहनत व ईमानदारी के साथ कार्य करने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें