फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: ऑपरेशन ट्रेक डाउन के तहत पकड़े गए 38 वांछित अपराधी

Thu, 20 Nov 2025 11:29 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहाबाद। ऑपरेशन ट्रेक डाउन के तहत पुलिस ने संगठित अपराध, हत्या, लूट, हत्या प्रयास, अवैध हथियार, न्यायालयों में वांछित तथा नशा तस्करी जैसे संगीन मामलों में शामिल 38 वांछित अपराधियों को गिरफ्तार किया है। इस कार्रवाई में 5 हत्या, 9 हत्या प्रयास के आरोपी, 24 संगठित अपराध से जुड़े अपराधी गिरफ्तार किए गए हैं।
विज्ञापन


अभियान के दौरान अवैध हथियार के आठ मामले दर्ज किए गए हैं। इसमें 11 आरोपी गिरफ्तार किए गए हैं। इस दौरान 11 अवैध हथियार, 57 कारतूस व 13 खाली खोल बरामद किए हैं। इसके अलावा नशा तस्करी की 18 प्राथमिकी दर्ज की गई है। इसमें 27 नशा तस्कर गिरफ्तार किए गए हैं। इनसे 5 किलो 197 ग्राम अफीम, 4 किलो 991 ग्राम चूरा पोस्त, 3 किलो 200 ग्राम गांजा, 666 ग्राम हेरोइन शामिल है।

-

संपत्ति होगी कुर्क

एसपी ने बताया कि 33 अपराधियों जिनमें 15 पीओ और एनडीपीएस एक्ट के तहत 18 नशा तस्कर की लगभग 6 करोड़ रुपये की चल व अचल संपत्ति अटैच करने की प्रक्रिया पूर्ण की है। अभियान के दौरान हाईकोर्ट से सजायाफ्ता और पैरोल पर आए अपराधी को दोबारा गिरफ्तार किया गया। कई चोरी के वाहन, अवैध हथियार और वारदात में प्रयुक्त सामग्री बरामद की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें