फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बस स्टैंड की 37 साल पुरानी 70 फुट लंबी और 10 फुट ऊंची दीवार गिरी

विज्ञापन
फतेहाबाद में बस स्टैंड की गिरी दीवार। - फोटो : Fatehabad
विज्ञापन
फतेहाबाद। बस स्टैंड में मंगलवार अलसुबह बड़ा हादसा होने से टल गया। करीब 70 फुट लंबी 10 फुट ऊंची चहारदीवारी मंगलवार सुबह गिर गई। दीवार अस्पताल रोड की तरफ गिरी, गनीमत ये रही कि उस समय कोई वहां मौजूद नहीं था और न ही गुजर रहा था। अगर दीवार दिन के समय गिरती तो बड़ा हादसा हो सकता था। दिन के समय दीवार के पास रेहड़ियां लगती है और छोले भूनने की भट्ठी भी चलती है, अगर ये दीवार दिन के समय होता तो जानमाल को नुकसान हो सकता था।
विज्ञापन

बता दें कि रोडवेज परिसर की अस्पताल रोड की तरफ की दीवार काफी समय कंडम हो चुकी थी और एक तरफ झुकी हुई थी। दीवार कंडम होने की जानकारी रोडवेज अधिकारियों को भी थी। मंगलवार सुबह करीब 7 बजे दीवार अचानक अस्पताल रोड की तरफ गिर गई और जोर का धमाका हुआ। धमाके की आवाज सुनकर लोग मौके पर पहुंचे लेकिन सभी तब राहत की सांस ली जब पता चला कि कोई जान-माल का नुकसान नहीं हुआ है। जो दीवार गिरी है उसके साथ ही टैक्सी स्टैंड के ड्राइवर बैठे रहते थे। ड्राइवरों ने बताया कि दीवार काफी समय से कंडम थी और इस बारे में अधिकारियों को भी बताया गया था। दीवार जब गिरी उस समय यहां कोई मौजूद नहीं था। दीवार के साथ दिनभर लोगों का आना-जाना लगा रहता है। अधिकारियों ने बावजूद इसके संज्ञान नहीं लिया।
रोडवेज अधिकारी बोले- 50 लाख दे चुके, नहीं शुरू हुआ काम
दीवार गिरने के बाद रोडवेज अधिकारियों में खलबली मची हुई है। हालांकि रोडवेज अधिकारियों का कहना है कि दीवार बनाने और अन्य काम के लिए 50 लाख रुपये एक साल पहले हरियाणा पुलिस हाऊसिंग कारपोरेशन को दे चुके हैं लेकिन बावजूद इसके काम शुरू नहीं किया गया।
विज्ञापन

कोट
दीवार की मरम्मत और अन्य काम के लिए करीब एक साल से रोडवेज प्रशासन ने 50 लाख रुपये हरियाणा पुलिस हाऊसिंग कारपोरेशन को जमा करवा दिए थे लेकिन काम शुरू नहीं हुआ। दो या तीन में काम शुरू करवा दिया जाएगा।
विज्ञापन

- आरएस पूनिया, रोडवेज महाप्रबंधक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें