फतेहाबाद जिला परिषद के 37 दावेदारों ने सोमवार को अपना नामांकन वापस ले लिया है। अब जिला परिषद के 18 वार्डों के लिए 123 प्रत्याशी चुनाव मैदान में डटे हैं। इन उम्मीदवारों को दोपहर बाद चुनाव निशान भी अलॉट कर दिए गए। इसी के साथ अब गांवों में चुनाव प्रचार अभियान ने तेजी पकड़ ली है।
सोशल मीडिया के माध्यम से मतदाताओं को हर प्रत्याशी ने अपने-अपने चुनाव निशान पहुंचाने की कोशिश की। वहीं, अब मंगलवार से घर-घर जाकर चुनाव निशान बताने पर जोर दिया जाएगा। गौरतलब है कि सोमवार को नामांकन वापसी का अंतिम दिन था।
जिप के इन प्रत्याशियों ने लिए नामांकन वापस
जिला परिषद के वार्ड नंबर-एक से रवि बिसला व रमनदीप, वार्ड नंबर दो से मोना व दर्शना, वार्ड नंबर तीन से प्रेम व भूप सिंह, वार्ड नंबर पांच से प्रवीन कुमार, धर्मबीर, विपिन सिहाग, छोटेलाल, सुशील कुमार, वार्ड नंबर सात से अनिल कुमार, नवीन कुमार, राजकुमार, गुरप्रीत, वार्ड नंबर आठ से जोगेंद्र सिंह, वार्ड नंबर नौ से कमला रानी, रणजीत कौर, वार्ड नंबर 11 से गुरजीत कौर, गुरनीत कौर, कांता रानी, सोमा रानी, वार्ड नंबर 12 से रामकुमार, अशोक कुमार, अजय, शीशपाल व नवनीत, वार्ड नंबर 13 से मुकेश देवी व पूजा, वार्ड नंबर 14 से जगराज सिंह, संदीप सिंह, रोहताश, तेज कुमार व संदीप कुमार, वार्ड नंबर 15 से निशा, वार्ड नंबर 17 में अक्षय कुमार व वार्ड नंबर 18 से सरोज रानी ने अपने नामांकन वापस ले लिए हैं।
जिला परिषद के ये धुरंधर मैदान में
वार्ड नंबर एक में - विष्णुदत्त, शंकरलाल, कमल बिसला व राकेश चोयल।
वार्ड नंबर दो में - इंद्रावती खोथ, पूजा भाल सिंह, सुमन देवी, सरोज, सुनीता कस्वां व सुनीता देवी।
वार्ड नंबर तीन में - राधेश्याम, संदीप कुमार, सुरेंद्र सोनी, राजेश कस्वां, गौरव शर्मा व रामपाल।
वार्ड नंबर चार में - सीमा देवी, कमलजीत कौर, वीरपाल कौर व बिरखा देवी।
वार्ड नंबर पांच में - पारसराम, कृष्ण कुमार, कर्ण सिंह, ईश्वर सिंह, छेलूराम, सत्य रावल, बिंद्र पाल व देवीलाल।
वार्ड नंबर छह में - सुमन खिचड़, अंजू देवी, माया देवी, इंदुबाला, ज्योति रानी, ज्योति, वीना देवी, मुस्कान, बाला रानी व नीलम तोमर।
वार्ड नंबर सात - सुरेंद्र कंबोज, सुरेश पाल, कुलदीप सिंह, कृष्ण कुमार, लाभ सिंह, इंद्र गावड़ी, अनुज, संदीप कुमार व रमेश।
वार्ड नंबर आठ में - देवराज, प्रवीन कुमार, सुरजीत सिंह, अजय सिंह, बलबीर सिंह, लक्खा सिंह, गुरकरण सिंह, सोनू सिंह व गुरतेज सिंह।
वार्ड नंबर नौ में - बीबो इंदौरा, बेअंती देवी, मनजीत कौर, राजबीर कौर, सरबजीत कौर, रानी देवी, सपना व रेशमा रानी।
वार्ड नंबर 10 में - वकील राम, हरिसिंह, गुजारा सिंह, मनजीत सिंह, परमिंद्र सिंह व मनजीत सिंह।
वार्ड नंबर 11 में - गगनदीप कौर, निशा कंबोज, दविंद्र कौर संधू व अंजू बाला।
वार्ड नंबर 12 में - इंद्र, हवासिंह, दीपक, चांदीराम, वजीर, गगन, कृष्णलाल व मनीष नेहरा।
वार्ड नंबर 13 में - सुदेश, सीमा रानी, बनिता, सुंदर देवी, शर्मिला देवी, अनिता देवी व मुकेश।
वार्ड नंबर 14 में - रामनिवास, तरणदीप, दलबीर, शुभम सागु, उमाकांत, कमल, नरेश, महेंद्र सिंह व अजय कुमार।
वार्ड नंबर 15 में - वंदना रानी, अनीता देवी, मंजू, सुमित्रा, रीतू देवी, सुमित्रा रानी व मंजू।
वार्ड नंबर 16 में - डिंपल रानी, कैलाशो रानी, प्रियंका व सरोज रानी।
वार्ड नंबर 17 में - अवतार सिंह, नेकीराम, बीसाराम, सोनू सिंह, अनूप कुुमार व सतपाल।
वार्ड नंबर-18 में - परमजीत कौर, सरोज कौर, रानी बाला, परमजीत, सुखपाल कौर, ज्योति, कुलविंद्र कौर व जसबीर कौर।
चार वार्डों से नहीं हुआ कोई भी नामांकन वापस
जिला परिषद के चार वार्डों से सोमवार को कोई भी नामांकन वापस नहीं हुआ है। जिला परिषद के वार्ड नंबर चार, छह, 10 व 16 से किसी भी दावेदार ने नामांकन वापस नहीं लिया है। इस कारण इन वार्डों में चुनावी घमासान रोचक होने की संभावना है। वार्ड नंबर छह में सर्वाधिक 10 तथा वार्ड नंबर एक, चार, 11 व 16 में सबसे कम चार-चार प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं।
जिला परिषद चुनाव के लिए अब 123 प्रत्याशी मैदान में हैं। सोमवार को 37 प्रत्याशियों ने अपना नामांकन पत्र वापस लिया है। सभी प्रत्याशियों को चुनाव चिह्न आवंटित कर दिए गए हैं। 22 नवंबर को जिला परिषद व पंचायत समिति तथा 25 नवंबर को सरपंच व पंच पदों के लिए चुनाव होंगे।
-कुलभूषण बंसल, सीईओ, जिला परिषद