फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: मिशन बुनियाद की दूसरे चरण की परीक्षा में 37% विद्यार्थी हुए पास

Thu, 26 Feb 2026 10:52 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
फतेहाबाद में मॉडल संस्कृति स्कूल जहां पर बुनियाद मिशन का केंद्र बनाया गया संवाद
विज्ञापन
फतेहाबाद। मिशन बुनियाद में मेधावी विद्यार्थियों के चयन के लिए ली गई दूसरे लेवल की प्रवेश परीक्षा का परिणाम वीरवार को जारी कर दिया गया। जिले के 37 फीसदी विद्यार्थियों ने परीक्षा पास की है। राजकीय हाई स्कूल दैयड़ के छात्र कपिल ने जिले में प्रथम स्थान हासिल किया है और प्रदेश में उसकी 20वीं रैंक रही है।
विज्ञापन


शिक्षा विभाग की ओर से से जारी परिणाम के मुताबिक 1149 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी थी। इसमें 429 विद्यार्थी परीक्षा में पास हुए हैं। इस परीक्षा के लिए 1218 विद्यार्थियों ने पंजीकरण करवाया था, लेकिन 1149 ही पहुंचे। 69 विद्यार्थी परीक्षा में अनुपस्थित रहे थे। विभाग की तरफ से 30 जनवरी को परीक्षा ली गई थी।

जिला विज्ञान विशेषज्ञ मुकेश मेहता ने बताया कि मिशन बुनियाद के तहत जिले में विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करवाने के लिए पांच केंद्र बनाए गए हैं। चयनित को कक्षा नौवीं और दसवीं की पढ़ाई के साथ प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए तैयार किया जाएगा। इस योजना का उद्देश्य विद्यार्थियों की प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए तैयारी को मजबूत करना और उनके प्रदर्शन में सुधार लाना है। लेवल-3 परीक्षा एवं ओरिएंटेशन कार्यक्रम 3 अप्रैल को आयोजित किया जाएगा, जबकि नियमित कक्षाएं 15 मई से शुरू होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


-

ये रहा परिणाम

जिले में टॉप थ्री में विद्यार्थी

छात्र स्थान स्कूल

कपिल प्रथम राजकीय हाई स्कूल दैयड़

दीपक दूसरा राजकीय मिडिल स्कूल ढाणी माजरा

मीनाक्षी तीसरा राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल जांडवाला बागड़

अनू रानी तीसरा राजकीय कन्या मिडिल स्कूल धारसूल

-

टॉप थ्री में रहे स्कूल

खंड स्कूल चयनित विद्यार्थी

टोहाना राजकीय मॉडल संस्कृति सीनियर सेकेंडरी स्कूल इंदाछुई 16

भूना राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल बोस्ती 12

रतिया आरोही मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल जल्लोपुर 10
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें