फतेहाबाद में बुजुर्ग महिला को कोरोना वैक्सीन लगाते हुए।
- फोटो : Fatehabad
कोरोना टीकाकरण को लेकर जिले में दूसरे दिन भी मेगा कैंप का आयोजन किया गया। जिले के 65 केंद्रों पर टीकाकरण सेशन लगाए गए। 12 निजी अस्पतालों में भी सेशन तय किए गए, लेकिन कोई भी पात्र यहां टीका लगवाने के लिए नहीं पहुंचा। निजी अस्पताल में वैक्सीन के 250 रुपये तय कर रखे है जबकि सरकारी अस्पतालों में निशुल्क है। स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक जिले में 2920 बुजुर्गों समेत 3654 लोगों को कोरोना से बचाव का टीका लगाया गया है। बुधवार को राष्ट्रीय टीकाकरण के चलते चुनिंदा सेशन पर ही कैंप लगाए जाएंगे। पीएचसी पर कोरोना टीकाकरण अभियान नहीं चलेगा।
यहां हुआ टीकाकरण
65 केंद्रों पर टीकाकरण अभियाना चलाया गया
25 स्वास्थ्यकर्मियों ने पहली और 30 ने दूसरी डोज लगवाई
86 फ्रंटलाइन वर्कर्स ने पहली और 5 ने दूसरी डोज लगवाई
गंभीर बीमारी से पीड़ित 588 लोगों ने लगवाई वैक्सीन
2920 बुजुर्गों ने वैक्सीन लगवाई
95 साल के गुरदित्ता ने लगवाई वैक्सीन
शहर में मंगलवार को अपेक्स स्कूल और सन्यास आश्रम मंदिर में कोरोना टीकाकरण अभियान चलाया गया। अपेक्स अस्पताल में लगाए गए कैंप में 95 साल के गुरदित्ता को भी वैक्सीन लगाई गई। इस दौरान एएनएम मुकेश रानी और एमपीएचडब्लयू सुशील मौजूद रहे।
करोट
कोरोना टीकाकरण का मेगा ड्राइव दो दिन चला। 10 हजार से ज्यादा लोगों को वैक्सीन लगाई गई है। लोगों से भी अपील है कि अगर वैक्सीन नहीं लगवाई है तो जरूर लगवाएं।
- डॉ. सुनीता सोखी, उप सिविल सर्जन।