फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

33 नए कोरोना पॉजिटिव मिले, संक्रमितों का आंकड़ा हुआ 3 हजार से पार

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा तीन हजार पार कर गया है। शुक्रवार को शहर के एक डिपोधारक सहित 33 नए कोरोना पॉजिटिव केस पाए गए हैं। इनमें से 18 फतेहाबाद शहर जबकि सात टोहाना, दो रतिया व तीन केस भट्टू एरिया में मिले हैं। जिसके बाद अब संक्रमितों का आंकड़ा बढ़कर तीन हजार पांच हो गया है। इनमें से 276 केस अभी भी सक्रिय है। अब तक जिले में 59 लोगों की कोरोना संक्रमण से मौत हो चुकी है इसलिए जिलावासियों को अभी भी सतर्कता बरतने की सख्त जरूरत है। हालांकि, 2670 संक्रमित डिस्चार्ज भी हो चुके हैं।
विज्ञापन

जिले में शुक्रवार को कोरोना संक्रमण से संबंधित 33 नए केस आए हैं। इसी के साथ आंकड़ा 3 हजार से पार हो गया है। लोगों को भी सावधानियां बरतने की सख्त जरूरत है। - डॉ.विष्णु मितल, जिला महामारी अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें