फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: बुलडोजर से नष्ट किए 33 मॉडिफाइड साइलेंसर

Tue, 24 Nov 2026 11:10 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
फतेहाबाद में हिसार रोड पर ट्रैफिक पुलिस बुल्डोजर चलवाते हुए स्त्रोत पुलिस विभाग
विज्ञापन
फतेहाबाद। ट्रैफिक पुलिस ने अभियान के दौरान जब्त किए गए 33 मॉडिफाइड साइलेंसर और छह प्रेशर हॉर्न बुलडोजर से कुचलकर नष्ट कर दिए। पुलिस ने वाहन चालकों को चेतावनी दी है कि प्रतिबंधित साइलेंसर और प्रेशर हॉर्न का इस्तेमाल करने पर चालान सहित कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

थाना ट्रैफिक प्रभारी उपनिरीक्षक जय सिंह ने बताया कि जिले में ध्वनि प्रदूषण रोकने और यातायात व्यवस्था सुरक्षित बनाने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत विभिन्न स्थानों पर वाहनों की जांच की गई। नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों से अवैध साइलेंसर और प्रेशर हॉर्न जब्त किए गए थे। जब्त उपकरणों का दोबारा इस्तेमाल रोकने के लिए इन्हें बुलडोजर से नष्ट करवाया गया।
-
तेज आवाज से विद्यार्थियों और मरीजों को परेशानी
पुलिस के अनुसार मॉडिफाइड साइलेंसर से पटाखों जैसी आवाज निकलती है। वहीं प्रेशर हॉर्न की तेज आवाज से विद्यार्थियों, बुजुर्गों और मरीजों को परेशानी होती है। अचानक तेज हॉर्न बजने से वाहन चालकों का ध्यान भटकता है और हादसों का खतरा बढ़ जाता है। जय सिंह ने कहा कि निर्धारित मानकों के विपरीत साइलेंसर लगवाने और प्रतिबंधित प्रेशर हॉर्न इस्तेमाल करने वालों के खिलाफ चालान सहित कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने वाहन चालकों से गैरकानूनी बदलाव नहीं करवाने और अनावश्यक हॉर्न नहीं बजाने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें