फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: ड्रीम 11 एप पर तीन लाख रुपये जीतने का लालच देकर ठगे 32 हजार रुपये

Wed, 30 Apr 2025 11:48 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहाबाद। ड्रीम 11 एप पर तीन लाख रुपये जीतने का लालच देकर झारखंड निवासी एक व्यक्ति से 13 अप्रैल को 32 हजार रुपये की ठगी कर ली गई। मामले को लेकर झारखंड हाल फतेहाबाद के माजरा रोड निवासी लक्ष्मण कुमार ने पुलिस को शिकायत दी है।
विज्ञापन

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। शिकायत में लक्ष्मण ने बताया कि वह मजदूरी का काम करता है। ड्रीम 11 एप पर कभी-कभी पैसे लगाता है। इस एप पर उसका एक व्यक्ति से संपर्क हुआ। उक्त व्यक्ति ने कॉल कर उसे बताया कि वह तीन लाख रुपये जीत गया है और एक फोटो भी भेजा गया। जिसमें तीन लाख रुपये जीतने के बारे में बताया गया।
आरोपी ने कहा कि अगर ये राशि लेनी है तो पहले चार्ज देना पड़ेगा। आरोपी की बातों में आकर उसने एप पर स्कैन के माध्यम से करीब 32 हजार रुपये भेज दिए। आरोप है कि यूपीआई आईडी रवि मीणा के नाम से थी। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच शुरू की है।
विज्ञापन


होमगार्ड से की 9770 रुपये की ठगी
गांव भड़ोलावाली निवासी होमगार्ड के साथ 9770 रुपये की ठगी हुई है। मामले में होमगार्ड मनदीप ने सदर थाना पुलिस को शिकायत दी है। शिकायत में मनदीप ने बताया कि 6 अप्रैल को शाम पांच बजे मोबाइल पर मैसेज आया और उसमें लिंक था। लिंक पर लिखा था कि क्लिक करे और तीन माह का रिचार्ज फ्री पाए। जब उसने लिंक पर क्लिक किया तो फोन में गूगल पे पर खुला और कोड लगाए तो 9770 रुपये कट गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें