फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिव चौक के एक मकान मे जुआ खेलते 7 युवक काबू

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

फतेहाबाद। शहर थाना पुलिस ने शहर के शिव चौक स्थित एक मकान में जुआ खेलते सात युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस टीम ने आरोपियों के कब्जे से 42 हजार रुपये की जुआ राशि भी बरामद की है।
विज्ञापन

शहर थाना प्रभारी रिछपाल साहू ने बताया कि पुलिस को बुधवार को सूचना मिली थी कि शिव चौक में स्थित विक्की पंजाबी के घर में कुछ लोग जुआ खेल रहे हैं। सूचना के आधार पर मौके पर छापा मारा गया तो सात युवक वहां जुआ खेलते पाए गए। आरोपियों की पहचान शहर के ही प्रवीण, रोहित, हिमांशु, पवन, मनोज, रोहित व राहुल के रूप में हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें