फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अज्ञात वाहन की टक्कर से पलटा आटो, व्यक्ति की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
अज्ञात वाहन की टक्कर से पलटा ऑटो, व्यक्ति की मौत
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
फतेहाबाद। रतिया चुंगी से हांसपुर रोड पर अज्ञात वाहन की टक्कर के बाद एक ऑटो पलटने से ऑटो में सवार अधेड़ व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि बाकी सवारियां बाल-बाल बच गई। ऑटो में सवार कुछ लोगों को सामान्य चोटें आई हैं। मृतक की पहचान गांव हिजरावांकलां निवासी रांझाराम (50) के रूप में हुई है। हादसे के बाद पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर सोमवार दोपहर पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार दोपहर को करीब एक दर्जन सवारियां भरकर ऑटो हिजरावां कलां की तरफ जा रहा था। चुंगी से निकलते ही हांसपुर रोड पर एक अज्ञात वाहन की टक्कर से ऑटो पलट गया। इस दौरान ऑटो में पीछे की तरफ सवार हिजरावां कलां निवासी 50 वर्षीय रांझाराम नीचे दब गया और उसकी मौत हो गई। जबकि बाकी सवारियों को मामूली चोटें आई हैं। रांझा राम स्प्रे खरीदने फतेहाबाद आया हुआ था और खरीददारी के बाद वापस गांव जा रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें