फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: इग्नू में 3100 युवाओं ने लिया दाखिला, इनमें 60% लड़कियां

Sun, 07 Dec 2025 11:34 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
भोड़िया खेड़ा स्थित राजकीय महिला कॉलेज के अध्ययन केंद्र में आयोजित इंडक्शन मीटिंग में मौजूद विद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

फतेहाबाद। भोड़िया खेड़ा स्थित राजकीय महिला कॉलेज के अध्ययन केंद्र में जुलाई 2025 सत्र में प्रवेश लेने वाले इग्नू शिक्षार्थियों के लिए रविवार को इंडक्शन मीटिंग का आयोजन किया गया। यहां पर पहुंचे शिक्षार्थियों के 15 काउंसलर ने संशय दूर करते हुए सवालों के जवाब दिए। जिले से इस बार 3100 शिक्षार्थियों ने दाखिला लिया है, इनमें से 60 फीसदी लड़कियां शामिल हैं।
मीटिंग का उद्देश्य नए विद्यार्थियों को इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) की कार्यप्रणाली तथा अध्ययन प्रक्रिया से अवगत कराना रहा। स्टडी सेंटर के संयोजक डॉ. गुरनाम चंद ने बताया कि इग्नू, नई दिल्ली के क्षेत्रीय केंद्र करनाल से सहायक निदेशक डॉ. अमित जैन ने ऑनलाइन माध्यम से छात्रों को संबोधित किया तथा ओपन यूनिवर्सिटी का हिस्सा बनने पर उन्हें बधाई दी।
विज्ञापन

उन्होंने विद्यार्थियों को इग्नू की अध्ययन प्रणाली, असाइनमेंट प्रक्रिया, परीक्षा पद्धति तथा आवश्यक शैक्षणिक शब्दावली के बारे में जानकारी प्रदान की। डॉ. गुरनामचंद ने छात्रों को अवगत कराया कि यदि शिक्षार्थी समयानुसार अपने सभी अकादमिक दायित्व पूर्ण करते हैं तो निर्धारित अवधि के भीतर उनकी डिग्री उनके पते पर भेज दी जाती है।
उन्होंने यह भी बताया कि इग्नू के संचालित सभी कोर्स राष्ट्रीय स्तर पर पूर्णतः मान्यता प्राप्त हैं तथा इनके पाठ्यक्रम को उत्कृष्ट गुणवत्ता के लिए व्यापक रूप से सराहा जाता है। कार्यक्रम में स्टडी सेंटर के अकादमिक काउंसलर डॉ. राजा राम, भारती शर्मा, राजवीर आर्य, सीताराम, दिनेश कुमार, राय सिंह, कृष्ण कुमार, रामनिवास तथा गैर-अकादमिक स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन


काम के साथ कर रहे हैं पढ़ाई

स्टडी सेंटर के संयोजक डॉ. गुरनाम चंद ने बताया कि युवा काम के साथ-साथ इग्नू में दाखिला लेकर पढ़ाई भी कर रहे हैं। इसमें महिलाएं सबसे ज्यादा रूचि दिखा रही है और घर संभालने के साथ पढ़ाई करके अपने सपनों को साकार कर रही हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें