फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: ऑपरेशन ट्रैकडाउन के तहत अब तक 305 आरोपी गिरफ्तार

Sat, 29 Nov 2025 11:42 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहाबाद। पुलिस ने जिले में विशेष अभियान ऑपरेशन ट्रैकडाउन’ के तहत 5 नवंबर से अब तक 305 वांछित अपराधियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक सिद्धांत जैन ने बताया कि इनमें 76 कुख्यात अपराधी भी शामिल हैं। इस अभियान के दौरान हत्या, लूट, डकैती, हत्या के प्रयास, स्नैचिंग और नशा तस्करी जैसे गंभीर मामलों में वांछित आरोपी गिरफ्तार किए गए हैं।
विज्ञापन

एसपी जैन ने बताया कि नशा तस्करी के 40 मामलों में 82 आरोपियों को पकड़ा गया, जबकि हत्या के प्रयास के 13 मामलों में 18, हत्या के 3 मामलों में 4, लूट-डकैती के 4 मामलों में 4 और स्नेचिंग के एक मामले में 3 आरोपियों को सलाखों के पीछे भेजा गया। इसके अतिरिक्त, किडनैपिंग के एक मामले में भी आरोपी को गिरफ्तार किया गया।
अभियान के दौरान 46 संगीन अपराधियों की हिस्ट्रीशीट तैयार की गई और 38 भगोड़ों की संपत्ति को अटैच करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। साथ ही, 30 आदतन अपराधियों को धारा 111 बीएनएस के तहत जेल भेजा गया है। नशा तस्करों की अवैध संपत्तियों पर भी कार्रवाई करते हुए दो तस्करों की संपत्तियों को चिन्हित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें