फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: छुट्टी वाले दिन जनस्वास्थ्य विभाग और नगर परिषद में जमा हुए ` 80 हजार

Sat, 29 Mar 2025 11:34 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
बिजली बिल बकाया होने पर लोगों के घर जाकर जागरूक करते बिजली निगम जेई नवीन कुमार व अन्य। संवाद
विज्ञापन
फतेहाबाद। वित्त वर्ष 2024-25 सोमवार को खत्म हो जाएगा। सभी विभाग आखिरी दिनों में बिल की रिकवरी करने में जुटे हैं। इसके चलते शनिवार को छुट्टी के दिन भी नगर परिषद, जनस्वास्थ्य विभाग और बिजली निगम के कार्यालय खुले रहे।
विज्ञापन


बिल रिकवरी करने में बिजली निगम आगे रहा, जबकि जनस्वास्थ्य विभाग कार्यालय में कम ही लोग बिल जमा करवाने के लिए पहुंचे। बिजली निगम कार्यालय फतेहाबाद में 2 लाख 89 हजार रुपये शनिवार को जमा हुआ। निगम के अधिकारियों के मुताबिक दो करोड़ रुपये बिल बकाया है। जनस्वास्थ्य विभाग कार्यालय फतेहाबाद में दोपहर 2 बजे तक 30 हजार रुपये बिल जमा हुआ।

वहीं नगर परिषद कार्यालय में 50 हजार रुपये गृहकर जमा हुआ है। गृहकर में छूट न होने के चलते इस बार लोगों ने जमा करवाने में दिलचस्पी भी नहीं दिखाई है। इसी के चलते इस वित्त वर्ष में एक करोड़ रिकवरी का आंकड़ा पार नहीं हुआ है। हालांकि नगर परिषद ने 100 ऐसे प्रॉपर्टी मालिकों की सूची तैयार करके नोटिस जारी किए थे जिनके 50 हजार रुपये से ज्यादा गृहकर बकाया पड़ा है।
विज्ञापन


-

टोहाना में घरों में पहुंची टीमें, बिल न जमा हुआ तो कनेक्शन काटने की चेतावनी

टोहाना में बिजली निगम बकायेदारों के खिलाफ कार्रवाई कर रहा है। जिसके तहत अलग अलग टीमों द्वारा लगातार लोगों के घर दस्तक दी जा रही है। निगम के एसडीओ धर्मवीर सिंह के निर्देश पर शहर में जेई नवीन कुमार व जेई पवन शर्मा की टीमों द्वारा 15 हजार से अधिक राशि के बकाया बिल जमा करवाने के लिए लोगों को कहा जा रहा है, यदि कोई बिल जमा नही करवाए तो उसका कनेक्शन काट दिया जाएगा। निगम के एसडीओ ने बताया कि लोगों को बिल जमा करवाने के लिए जागरूक किया गया है ताकि रिकवरी की जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें