फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गाड़ी का ताला तोड़कर 30 जोड़ी जूते चुराए

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहाबाद। शहर के सतीश कॉलोनी में चोर गाड़ी का ताला तोड़कर उसमें से 30 जोड़ी जूते चुराकर ले गए। वारदात घर के बाहर लगे सीसीटीवी में कैद हो गई। मामले में सतीश कॉलोनी निवासी सौरभ जैन ने पुलिस को शिकायत दी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में सौरभ जैन ने बताया कि 12 सितंबर की रात को उसने घर के बाहर पिकअप गाड़ी खड़ी की थी। गाड़ी को तिरपाल से ढका गया था। रात को करीब साढ़े 11 बजे कोई व्यक्ति आया और उसने तिरपाल फाड़ दिया। इसके बाद गाड़ी की खिड़की का लॉक तोड़कर 30 जोड़ी जूते चुराकर ले गए। उसने सीसीटीवी की जांच की तो उसमें पूरी वारदात कैद मिली। फिलहाल पुलिस ने सीसीटीवी लेकर चोर की तलाश शुरू की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें