फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: बस स्टैंड परिसर में 27 हजार हैप्पी कार्ड लाभार्थियों का कर रहे इंतजार

Fri, 13 Dec 2024 11:28 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
परसा तिवारी रेलवे स्टेशन पर ऊपरगामी पुल के निर्माण से किया गया ब्लॉक
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

बस्ती। पूर्वोत्तर रेलवे के गोरखपुर-गोंडा रेलखंड के बीच स्थित परसा तिवारी रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की सुविधा के लिए पैदल ऊपरगामी पुल के निर्माण कार्य के चलते रेल प्रशासन की ओर से ब्लॉक दिया गया है। इससे कुछ ट्रेनों के मार्ग में परिवर्तन किया गया है। शनिवार को गोंडा, बस्ती के रास्ते गोरखपुर को जाने वाली बापूधाम एक्सप्रेस ट्रेन गोंडा-बढ़नी के रास्ते गोरखपुर को जाएगी।

इसी तरह अमृतसर से चलकर बिहार के दरभंगा जाने वाली अमृतसर-दरभंगा एक्सप्रेस ट्रेन गोंडा-बढ़नी के रास्ते गोरखपुर को जाएगी। इन ट्रेनों का ठहराव मनकापुर, बस्ती, खलीलाबाद स्टेशन पर नहीं रहेगा। इसके अलावा कटिहार-अमृतसर एक्सप्रेस गोरखपुर,बढ़नी, गोंडा के रास्ते चलाई जाएगी। इस ट्रेन का मार्ग परिवर्तित होने से खलीलाबाद, बस्ती, मनकापुर स्टेशनों पर ठहराव निरस्त रहेगा।
विज्ञापन

एर्नाकुलम-बरौनी एक्सप्रेस से अपने तय समय से ढाई घंटे की देरी से जाएगी। इसी तरह साबरमती-गोरखपुर एक्सप्रेस ट्रेन डेढ़ घंटे की देरी से चलेगी। अयोध्या धाम से चलकर मनकापुर, बस्ती, खलीलाबाद, गोरखपुर के रास्ते भटनी जंक्शन को जाने वाली पैसेंजर ट्रेन 45 मिनट की देरी से चलेगी।
विज्ञापन

...
कोट



परसा तिवारी रेलवे स्टेशन पर पैदल ऊपरगामी पुल के निर्माण कार्य के चलते कुछ ट्रेनों का मार्ग परिवर्तित कर गोंडा-बढ़नी के रास्ते चलाया जा रहा है। जबकि कुछ ट्रेनों के समय में परिवर्तन किया गया है।
-पंकज कुमार सिंह, मुख्य जनसंपर्क अधिकारी, पूर्वोत्तर रेलवे गोरखपुर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें