फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: शहर के पुराना बस स्टैंड के बाहर बसों के कारण लग रहा जाम

Thu, 12 Dec 2024 11:17 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहाबाद। शहर के बीचोंबीच बने पुराना बस स्टैंड पर बसों व अन्य वाहनों के कारण लगने वाले जाम से छुटकारा पाने के लिए शहर से दूर चार मंजिला बस स्टैंड का निर्माण करवाया गया है। ताकि शहर के मुख्य मार्ग पर जाम ना लगे, लेकिन फिर भी शहर के पुराना बस स्टैंड के बाहर रोजाना दोपहर व शाम के समय जाम रहता है।
विज्ञापन


जाम लगने के कारण वाहन चालकों को परेशानी होती है। पुराना बस स्टैंड पर रोडवेज व निजी बसों की वजह से बस अड्डे के बाहर रोजाना जाम लग रहा है। सवारियां लेने की होड़ में चालक बसों को बीच सड़क पर खड़ा कर रहे हैं। इस कारण वाहन चालक परेशान हो रहे हैं। बसें बीच सड़क पर खड़ी ना हो इसके लिए वहां पर यातायात पुलिस की ओर पुलिस के जवान भी तैनात किए गए है। लेकिन हालात नहीं सुधर रहे। बस चालकों को पुलिस के अधिकारी व कर्मचारी बस को हटाने के लिए कहते है तो भी चालक नहीं हटाते।

-

गांव के रूट और रतिया, भूना व टोहाना जाने वाली बसों से होती है दिक्कत

फतेहाबाद के पुराना बस स्टैंड के बाहर रोजाना जो जाम लगता है, उनमें गांव के रूट के अलावा रतिया, टोहाना, भूना आदि रूट की ओर जाने वाली बसों के कारण जाम लगता है। क्योंकि आज भी इन रूटों पर जाने वाली बसें पुराना बस स्टैंड से ही जाती है। जाम ना लगे इसके लिए रोडवेज प्रशासन की ओर काफी बार प्रयास किए है। लेकिन शहरवासी हर बार रोडवेज की ओर से किए जा रहे प्रयासों का विरोध कर देते है। जिस कारण रोडवेज को जारी किए आदेशों को बदलना पड़ता है। रोडवेज की ओर से सभी बसों को बाईपास से होकर जाने के आदेश दिए गए थे, लेकिन शहरवासियों सहित काफी संस्थाओं ने इस फैसले का विरोध करते हुए प्रदर्शन किया था।
विज्ञापन




पुराना बस स्टैंड परिसर के बंद गेटों को खोलें रोडवेज : प्रधान

- शहर के पुराना बस स्टैंड के सामने बसों के कारण लग रहे जाम को लेकर नगर परिषद प्रधान राजेंद्र सिंह खिंची ने रोडवेज महाप्रबंधक को पत्र लिखकर सभी बसों को पुराना बस स्टैंड के परिसर से गुजारने को लेकर को पत्र लिखा है। इसके अलावा एसपी को भी पत्र लिखकर व्यवस्था बनवाने के लिए कहा है। नगर परिषद प्रधान ने लिखे पत्र में कहा है कि जब से शहर का नया बस स्टैंड हिसार रोड पर स्थानांतरित हुआ है तब से सिरसा रोड पर पुराना बस स्टैंड के बाहर जाम की स्थिति हो रही है। पुराना बस स्टैंड का एक गेट बंद है जिस कारण शहर के अंदर से गुजरने वाली बसें बाहर ही सवारियों को उतारती और चढ़ाती है। इस कारण दोनों तरफ जाम लग जाता है। आपातकाल की स्थिति में काम करने वाले वाहन भी कई बार जाम में फंस जाते है। प्रधान ने कहा कि वे पुराना बस स्टैंड के बंद पड़े गेटों को खुलवाएं ताकि बसों को अंदर से गुजारा जा सके और वहीं से सवारियां चढ़ व उतर सकें। जिससे रोड पर लगने वाले जाम से भी निजात मिलेगी।

-

चालकाें को बस को बीच सड़क पर खड़ा नहीं करने के निर्देश दिए हुए है। अगर फिर भी ऐसी बात है फिर से चालकों को निर्देश दिए जाएगें। ताकि बसों के कारण जाम न लगे।
विज्ञापन


- सुभाष ढांड, संस्थान प्रबंधक, रोडवेज फतेहाबाद।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें