फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: एनआईईएलआईटी की ओ लेवल की 27 अभ्यर्थियों ने दी परीक्षा

Sat, 11 Jul 2026 11:59 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
भूना।राजकीय महाविद्यालय के मुख्य गेट के बहार चस्पा रोल नंबर सूची में केंद्र और रोल नंबर देखते
विज्ञापन
भूना। राजकीय महाविद्यालय भूना में राष्ट्रीय इलेक्ट्रॉनिकी एवं सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान (एनआईईएलआईटी) की ओ लेवल परीक्षा शनिवार, 10 जुलाई को शुरू हुई। पहले दिन परीक्षा केंद्र पर 27 परीक्षार्थियों ने भाग लिया। परीक्षा शांतिपूर्ण, अनुशासित और नकल रहित वातावरण में संपन्न हुई।
विज्ञापन

महाविद्यालय प्रशासन ने परीक्षा के सुचारु संचालन के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं पहले ही पूरी कर ली थीं। प्रधानाचार्य डॉ. सुरेंद्र कुमार ज्यानी ने बताया कि 11 और 12 जुलाई को होने वाली परीक्षा के लिए सुरक्षा, प्रवेश प्रक्रिया और बैठने की व्यवस्था की तैयारियां समय पर पूरी कर ली गई थीं। परीक्षार्थियों को कोई असुविधा न हो, इसका विशेष ध्यान रखा गया।
परीक्षा केंद्र पर अनुशासन और पारदर्शिता बनाए रखने पर विशेष ध्यान दिया गया। प्रवेश के समय परीक्षार्थियों की आवश्यक जांच की गई। इसके बाद उन्हें निर्धारित कक्षों में बैठाया गया। परीक्षा केंद्र अधीक्षक डॉ. छोटू राम ने बताया कि पहले दिन 13 छात्राएं और 14 छात्र सहित कुल 27 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी। सभी परीक्षार्थी निर्धारित समय पर केंद्र पहुंचे।
विज्ञापन

-
परीक्षा का दूसरा चरण आज
परीक्षा को निष्पक्ष और गोपनीय तरीके से संपन्न कराने के लिए सीसीटीवी कैमरों से लगातार निगरानी की गई। केंद्र पर अतिरिक्त पर्यवेक्षकों की नियुक्ति भी की गई थी। इससे परीक्षा प्रक्रिया पूरी तरह व्यवस्थित बनी रही। परीक्षा के दौरान केंद्र पर शांति और अनुशासन का माहौल रहा। ओ लेवल परीक्षा का दूसरा चरण रविवार, 11 जुलाई को आयोजित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें