फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: समाधान शिविर में 2675 शिकायतें आई, 85 फीसदी निपटारे का दावा, 67 शिकायतों को दोबारा खोला

Fri, 25 Apr 2025 11:06 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
फतेहाबाद के लघु सचिवालय के सभागार में समाधान प्रकोष्ठ की जिला रिव्यू बैठक में उपस्थित उपायुक्त
विज्ञापन
फतेहाबाद। विकास एवं पंचायत विभाग के आयुक्त एवं सचिव अमित अग्रवाल ने वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से शुक्रवार को उपायुक्तों से समाधान प्रकोष्ठ की साप्ताहिक जिला रिव्यू बैठक को संबोधित किया। उन्होंने समाधान शिविर में प्राप्त शिकायतों के निपटान की समीक्षा की।
विज्ञापन

बैठक की अध्यक्षता करते हुए आयुक्त एवं सचिव ने प्रशासनिक अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे जिला व उपमंडल स्तर पर आयोजित हो रहे समाधान शिविर में प्राप्त होने वाली शिकायतों का निपटारा तत्परता और प्राथमिकता के आधार पर करें। वीसी के दौरान अतिरिक्त उपायुक्त अनुराग ढालिया ने समाधान शिविरों में अब तक की गई कार्रवाई की प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की। ढालिया ने बताया जिले में 24 अप्रैल तक कुल 2675 शिकायतें 37 विभागों से प्राप्त हुई हैं। इनमें से 2277 का निपटारा किया जा चुका है, जबकि 105 शिकायतें आर्चिव की गई हैं।
वर्तमान में 199 शिकायतें लंबित हैं और 27 को विभागों ने अस्वीकृत किया है। वहीं, 67 शिकायतों को नागरिकों के अनुरोध पर पुन: खोला गया है। बैठक में दावा किया गया कि जिले में आयोजित समाधान शिविर के माध्यम से प्राप्त शिकायतों में से लगभग 90 प्रतिशत का समाधान कर दिया गया है, जबकि केवल लगभग 10 प्रतिशत शिकायतें ही फिलहाल लंबित हैं। इन शिकायतों में प्रमुख रूप से परिवार पहचान पत्र, पुलिस विभाग, समाज कल्याण अधिकारी, जिला नगर आयुक्त, बिजली निगम तथा खाद्य एवं आपूर्ति विभाग से संबंधित विषय शामिल हैं।
विज्ञापन

-
अब सप्ताह में दो दिन लग रहे शिविर
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के निर्देश पर समाधान शिविर पहले प्रत्येक कार्य दिवस पर लग रहे थे। लेकिन पिछले दिनों समीक्षा के दौरान कम शिकायतों के चलते सप्ताह में सोमवार और वीरवार का दिन तय किया जा चुका है। उपमंडल स्तर पर ये शिविर लगाए जा रहे हैं।
विज्ञापन

-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें