फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: किसान के थैले से निकाले 26 हजार रुपये

Mon, 16 Jun 2025 11:43 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
मोबाइल दुकान में सीसीटीवी फुटेज में किसान के थैले में छेड़छाड़ करते दिखाई देते युवक
विज्ञापन
रतिया। गांव पिलछियां निवासी किसान अमरीक सिंह के एक दुकान से मोबाइल लेने के दौरान थैले से दो युवकों ने 26 हजार रुपये निकाल लिए। किसान को थैले से रुपये गायब होने का पता चला तो इसकी सूचना पुलिस को दी।
विज्ञापन

वहीं यह वारदात कैमरे में कैद हो गई है। गांव पिलछियां निवासी किसान अमरीक सिंह सोमवार दोपहर बाद शहर की अनाज मंडी से आढ़ती से अपने जरूरी कामों के चलते एक लाख रुपये लेकर आया। इसके बाद वह बाजार से अपना सामान लेकर भगत सिंह चौक पर एक दुकान पर मोबाइल फोन खरीदने लगा।
इस दौरान पैसों का थैला दुकानदार के काउंटर पर रख दिया। अमरीक सिंह ने आशंका जताई कि अनाज मंडी से ही उसका पीछा कर रहे दो युवक उक्त मोबाइल फोन की दुकान पर आए और व्यस्तता का फायदा उठाकर थैले में से 26 हजार रुपये निकाल ले गए।
विज्ञापन

किसान अमरीक सिंह ने जैसे ही दुकानदार को मोबाइल फोन के पैसे देने के लिए थैला उठाया तो देखा कि गायब मिले। इसके बाद वहां लगे कैमरे की फुटेज जांची गई तो दो युवक थैले से छेड़छाड़ करते दिखाई दिए। इसके बाद मामले की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और सीसीटीवी फुटेज व किसान से मामले की जानकारी लेकर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें