रतिया। शहर पुलिस ने गांव सुखमनपुर में कार्रवाई कर एक घर से 2490 नशे की गोलियां बरामद की हैं। आरोपी को पुलिस पकड़ नहीं सकी। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मादक पदार्थ अधिनियम के तहत केस दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।
शहर थाना प्रभारी रणजीत सिंह ने बताया कि सूचना मिली थी कि गांव सुखमनपुर में ईश्वर नशे की गोलियां बेचने का कार्य करता है। इस पर पुलिस की टीम गठित कर गांव सुखमनपुर में एक तूड़े के कमरे की तलाशी ली तो वहां से एक पॉलीथिन मिला। इसको खोलकर देखा गया तो उसमें पांच डिब्बों में 2490 प्रतिबंधित ट्रामाडोल नशे की गोलियां बरामद हुईं। हालांकि, पुलिस को आरोपी ईश्वर हाथ नहीं लगा।