फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: बाहरी कॉलोनियों में सीवर लाइन व 4 डिस्पोजल बनने में 24 करोड़ होंगे खर्च

Thu, 26 Feb 2026 11:01 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
फतेहाबाद के हंस कॉलोनी में सीवरेज पाइप लाइन संवाद
विज्ञापन
फतेहाबाद। नगर परिषद सीमा बढ़ने के बाद करीब चार साल पहले शहर में शामिल हुई कॉलोनियों में आखिरकार वीरवार को सीवरेज पाइप लाइन प्रोजेक्ट पर काम शुरू हो गया। एजेंसी करीब 40 किलोमीटर एरिया में पाइप लाइन बिछाएगी और चार डिस्पोजल टैंक बनाएगा। प्रोजेक्ट पूरा होने के बाद शहर की बाहरी कॉलोनियों की करीब आठ हजार आबादी को फायदा मिलेगा।
विज्ञापन


जनस्वास्थ्य विभाग अधिकारियों का दावा है कि प्रोजेक्ट एक साल में पूरा हो जाएगा। परियोजना का पूर्व विधायक दुड़ाराम ने शुभारंभ किया। इस दौरान उपप्रधान सविता टुटेजा, पार्षद और जनस्वास्थ्य विभाग एसडीओ सतपाल रोज व अन्य अधिकारी मौजूद रहे। पूर्व विधायक ने कहा कि 24 करोड़ रुपये की लागत की इस परियोजना से हंस कॉलोनी, स्वामी नगर, आजाद नगर, कीर्ति कॉलोनी और हरनाम सिंह कॉलोनी को फायदा मिलेगा।

जनस्वास्थ्य विभाग के एसडीओ सतपाल रोज ने बताया कि बड़ी गलियों में 10 से 12 इंची पाइप लाइन और छोटी गलियों में 8 इंची पाइप लाइन बिछेगी। हंस कॉलोनी, स्वामी नगर, आजाद नगर और मोहल्ला डेरेवाला में डिस्पोजल टैंक बनेंगे। इसके अलावा शक्ति नगर और भाटिया कॉलोनी जहां पर पहले सीवरेज पाइप लाइन नहीं है वहां पर बिछाई जाएगी।
विज्ञापन


-

बंद माइनर में हो रही है पानी की निकासी

शहर के हंस कॉलोनी में फिलहाल हालात यह है कि यहां पर जलभराव की स्थिति बनी हुई है। नगर परिषद प्रशासन ने पानी निकासी के लिए अस्थायी तौर पर पंप लगाकर बंद माइनर में व्यवस्था की हुई है लेकिन ये भी कामयाब नहीं हो रही है। वजह यह है कि पंप के डीजल पर विवाद रहता है। हरनाम सिंह कॉलोनी में भी पानी का खाली प्लॉट में भराव हो रहा है।

-

सीएम कार्यालय में 6 माह रुकी रही फाइल

जनस्वास्थ्य विभाग ने इन कॉलोनियों में सीवरेज पाइप लाइन प्रोजेक्ट की टेंडर प्रक्रिया करीब एक साल पहले पूरी कर ली थी, लेकिन इसके बाद फाइल करीब 6 माह तक सीएम कार्यालय में रुकी रही। करीब दो माह पहले सीएम कार्यालय ने मंजूरी दी थी। इसके बाद एजेंसी को वर्क ऑर्डर अलॉट हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें