फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: जिले के 64 केंद्रों पर दसवीं के 13 हजार विद्यार्थियों ने दी गणित विषय की परीक्षा

Thu, 26 Feb 2026 11:01 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
फतेहाबाद के राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के बाहर सीटिंग प्लान देखते हुए परीक्षार्थीस
विज्ञापन
फतेहाबाद। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की कक्षा दसवीं की भी परीक्षाएं वीरवार को शुरू हो गई। कक्षा दसवीं की गणित की परीक्षा देने के लिए विद्यार्थी केंद्रों पर पहुंचे। जिले में 13,288 विद्यार्थी गणित विषय की परीक्षा दे रहे हैं। परीक्षा को नकल रहित बनाने और शांतिपूर्ण करवाने के लिए केंद्रों के बाहर पुलिसकर्मी तैनात रहे।
विज्ञापन


उपायुक्त डॉ. विवेक भारती ने केंद्रों के निरीक्षण को लेकर बुधवार को फतेहाबाद, रतिया और टोहाना में एचसीएस अधिकारियों को 10-10 स्कूल अलॉट किए थे। इसके अलावा बोर्ड की तरफ से भी चेयरमैन की तीन फ्लाइंग बनाई गई है जो कि निरीक्षण कर रही है। हालांकि जिले में नकल का कोई केस नहीं बना है। जिले में बोर्ड की तरफ से 64 केंद्र बनाए गए हैं।





-

जिले में बनाए गए परीक्षा केंद्र

उपमंडल केंद्र

फतेहाबाद 31

रतिया 10

टोहाना 23

-

विशेषज्ञ बोले- स्टैंडर्ड से मुश्किल रहे बेसिक प्रश्न

राजकीय कन्या हाई स्कूल बस्ती भीमां के इंचार्ज रामेश्वर वर्मा का कहना है कि कक्षा दसवीं का गणित विषय का प्रश्नपत्र मुश्किल रहा है। परीक्षा में जो बेसिक प्रश्न पूछे गए हैं वे स्टैंडर्ड के लेवल के थे और उन्हें घुमाकर पूछा गया है। ऐसे में कई बच्चों को परेशानी हुई है। प्राचार्य रण सिंह रेपस्वाल का कहना है कि प्रश्न पत्र सिलेबस में से था, बच्चों को बेसिक गणित पहले से मजबूत करने से फायदा मिला है। बच्चों ने दिमाग लगाकर समझ लिया कि पूछा क्या जा रहा है।
विज्ञापन


-

जिले में कक्षा दसवीं और बारहवीं की बोर्ड परीक्षाएं जारी हैं। वीरवार को परीक्षा शांतिपूर्वक ढंग से संपन्न हुई है। प्रशासन की तरफ से निरीक्षण के लिए अलग-अलग टीमें गठित की गई हैं।
विज्ञापन


-संगीता बिश्नोई, जिला शिक्षा अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें