फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: जिला मुख्यालय के 21 केंद्रों पर 22,699 अभ्यर्थी देंगे एचटेट

Mon, 28 Jul 2025 11:39 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
फतेहाबाद में एचटेट परीक्षा को लेकर बनाया गया केंद्र
विज्ञापन
फतेहाबाद। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड, भिवानी की ओर से 30 और 31 जुलाई को आयोजित अध्यापक पात्रता परीक्षा (एचटेट) होने जा रही है। जिला मुख्यालय के 21 केंद्रों पर यह परीक्षा होगी। पहले दिन ये परीक्षा लेवल तीन की होगी जो कि 13 केंद्रों पर ली जाएगी। कुल 22699 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे।
विज्ञापन


लेवल दो की परीक्षा 31 की सुबह होगी 21 केंद्रों पर होगी। इसके अलावा लेवल एक की परीक्षा इसी दिन शाम के सत्र में होगी। ये परीक्षा 8 केंद्रों पर होगी। डीसी मनदीप कौर ने अधिकारियों को परीक्षाओं को नकल रहित करवाने के निर्देश देते हुए कहा कि बिना अनुमति के कोई भी व्यक्ति केंद्र में नहीं आना चाहिए।

-

ये रहेगा परीक्षा का शेड्यूल

हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड, भिवानी की ओर से हरियाणा अध्यापक पात्रता परीक्षा का आयोजन 30 व 31 जुलाई को करवाया जाएगा। इनमें 30 जुलाई को लेवल-3 (पीजीटी) दोपहर बाद 3 बजे से शाम 5.30 बजे तक तथा 31 जुलाई को लेवल-2 (टीजीटी) सुबह 10 से दोपहर 12.30 बजे तक होगी। इसी दिन लेवल-1 (पीआरटी) दोपहर बाद 3 से शाम 5.30 बजे तक की परीक्षा आयोजित करवाई जाएगी। जिले में कुल 21 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जिनमें तीन शिफ्टों में 12,513 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। 30 जुलाई को सायंकालीन सत्र में लेवल-3 के लिए 3,778 अभ्यर्थी तथा 31 जुलाई को सुबहकालीन सत्र में लेवल-2 के लिए 6408 अभ्यर्थी व इसी दिन सायंकालीन सत्र में लेवल-1 के लिए 2327 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। तीनों सत्रों में कुल 22699 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे।
विज्ञापन


-

केंद्रों पर लगेंगे जैमर और सीसीटीवी

उपायुक्त ने बताया कि परीक्षा के सुचारू संचालन के लिए ड्यूटी मजिस्ट्रेटों की नियुक्ति की गई है, जो अपने-अपने परीक्षा केंद्रों पर निगरानी बनाए रखेंगे। इसके अतिरिक्त, फ्लाइंग स्क्वायड टीमों का भी गठन किया गया है जो परीक्षा के दौरान केंद्रों का निरीक्षण कर अनियमितताओं पर नजर रखेंगी। परीक्षाओं की निगरानी के लिए अतिरिक्त उपायुक्त को ओवरऑल नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। प्रत्येक परीक्षा केंद्र के हर एक कमरे में निगरानी रखने के लिए सीसीटीवी कैमरा लगाया जाएगा। सीसीटीवी कैमरों, जैमर व अन्य तकनीकी उपकरणों के लिए सभी परीक्षा केंद्रों पर बिजली की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए।

-

जिले में बनाए गए हैं ये परीक्षा केंद्र

शहर में अपेक्स पब्लिक स्कूल, सेंट जोसेफ इंटरनेशनल स्कूल, राजकीय महिला महाविद्यालय भोडिया खेड़ा, क्रेसेंट पब्लिक स्कूल, डीएवी पुलिस पब्लिक स्कूल, पुलिस लाइन, मॉडल संस्कृति राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल, एमएम काॅलेज ऑफ एजुकेशन, एमडीएस स्प्रिंगबेल्स स्कूल, महाराजा अग्रसेन पब्लिक स्कूल, मनोहर मेमोरियल कॉलेज, पायनियर स्कूल, समसिद्ध इंटरनेशनल स्कूल, दरियापुर, डीएवी पब्लिक स्कूल, श्री चैतन्य टेक्नो स्कूल, दि ऑलिव स्कूल खान मोहम्मद, सेंट जेवियर्स पब्लिक स्कूल को परीक्षा केंद्र बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें