फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: शहर में हिसार की तर्ज पर बनने शुरू हुए बस क्यू शेल्टर

Mon, 28 Jul 2025 11:37 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
भट्टू रोड बस स्टॉप पर बस क्यू शेल्टर का ​शुरू हुआ निर्माण। संवाद
विज्ञापन
फतेहाबाद। शहर में बस क्यू शेल्टर की समस्या अब दूर हो जाने जा रही है। नगर परिषद की ओर से शहर में कुल पांच जगहों पर हिसार में बने बस क्यू शेल्टर की तर्ज पर इनका निर्माण हो रहा है।
विज्ञापन

काफी समय से शहर के विभिन्न बस स्टॉप पर बस क्यू शेल्टर को लेकर काफी दिक्कत आ रही थी, शहर के बस स्टॉप पर या तो बस क्यू शेल्टर नहीं था, वहीं भट्टू रोड बस स्टॉप पर बना बस क्यू शेल्टर पूरी तरह से टूट चुका था। जिस कारण बस में सफर करने वाले लोगों को काफी दिक्कत हो रही थी।
करीब 35 लाख रुपये की लागत से शहर में बस क्यू शेल्टर का काम शुरू हो चुका है। बस क्यू शेल्टर बनने से से न केवल यात्रियों को धूप, बारिश और धूल से राहत मिलेगी, बल्कि शहर की सुंदरता में भी इजाफा होगा। गर्मी और बारिश के मौसम में यात्रियों को खुले में इंतजार करना पड़ता था, जिससे उन्हें भारी असुविधा होती थी। इन समस्याओं को देखते हुए नगर परिषद की ओर से टेंडर लगाया गया और अब काम शुरू हो गया है।
विज्ञापन



ठेकेदार ने दो जगहों पर शुरू किया काम

नगर परिषद की ओर से जारी टेंडर के अनुसार शहर में कुल पांच जगहाें पर बस क्यू शेल्टर बनाए जाने हैं, टेंडर लेने वाली कंपनी की ओर से शहर के दो महत्वपूर्ण स्थानों पर बस क्यू शेल्टर का निर्माण कार्य प्रारंभ हो चुका है। इनमें से पहला स्थान भट्टू रोड बस स्टैंड के पास है, जो शहर के एक व्यस्त प्रवेश और निकास बिंदु के रूप में कार्य करता है। दूसरा स्थान पुराना बस स्टैंड रेस्ट हाउस के नजदीक है, जो शहर के मध्य में स्थित होने के कारण बड़ी संख्या में यात्रियों का आवागमन देखता है। इन दोनों स्थानों पर काम शुरू होने से स्थानीय लोगों को काफी फायदा मिलेगा।

-

हिसार मॉडल पर आधारित अत्याधुनिक डिजाइन

शहर में बनने वाले बस क्यू शेल्टर हिसार शहर में बने आधुनिक शेल्टर के मॉडल पर आधारित होंगे। हिसार के बस क्यू शेल्टर अपनी आधुनिक सुविधाओं और आकर्षक डिजाइन के लिए जाने जाते हैं, जो यात्रियों को एक आरामदायक और सुरक्षित प्रतीक्षा स्थान प्रदान करते हैं। फतेहाबाद में भी इसी तर्ज पर शेल्टर का निर्माण किया जा रहा है।
विज्ञापन


-

हिसार की तर्ज पर शहर में भी बस क्यू शेल्टर बनाने का काम शुरू हो गया है। जल्द ही काम पूरा होगा और लोगों को इसका फायदा मिलेगा।

-राजेंद्र खिंची, चेयरमैन, नगर परिषद फतेहाबाद।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें