फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: 21वां मां भगवती जागरण 6 को, 35 फीट लंबा दरबार रहेगा आकर्षण का केंद्र

Wed, 03 Sep 2025 11:54 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहाबाद। सर्वश्री वैष्णो भजन मंडल की ओर से 21वां विशाल मां भगवती जागरण 6 सितंबर को श्री अरोड़वंश धर्मशाला में आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम में मुख्य आकर्षण 35 फीट लंबा दरबार, शानदार रंग बिरंगी रोशनी से जगमगाता प्रांगण व सात पुरोहितों की ओर से पूजन रहेगा।
विज्ञापन

स्वामी विज्ञान प्रेमानंद महाराज, मंडल के संरक्षक ईश मेहता, प्रधान दीपक सरदाना ने बताया कि जागरण में महंत हरबंस लाल बंसी व उनके बेटे आशीष बंसी पहुंचेंगे और अपनी प्रस्तुतियां देंगे।
उन्होंने बताया कि 6 सितंबर 2025 को सुबह 8:30 बजे हवन आरंभ होगा। 7 सितंबर 2025 को महाआरती सुबह 6:30 बजे की जाएगी। जागरण में 51 अखंड ज्योतें रात भर जगेंगी। कार्यक्रम में राज्यसभा सदस्य सुभाष बराला, पूर्व विधायक दुड़ाराम, चेयरमैन वेद फुला, चेयरमैन भारत भूषण मिड्ढा, जिला परिषद अध्यक्ष सुमन खिचड़, भाजपा जिला अध्यक्ष प्रवीण जोड़ा, नगर परिषद अध्यक्ष राजेंद्र खींची, उप प्रधान सुविधा टुटेजा, देवी दयाल तायल आदि शिरकत करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें