फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आर्थिक तंगी एवं मानसिक परेशानी के चलते युवक ने लगाई फांसी, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

फतेहाबाद। स्वामीनगर स्थित एक पुराने जलघर में एक युवक का शव पेड़ से लटका पाया गया। सूचना मिलते ही आसपास के लोगों ने मौके पर जाकर देखा तो मृतक युवक की पहचान स्वामीनगर निवासी रवि (28) के रूप में हुई। युवक द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या करने की सूचना मिलते ही शहर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल पहुंचाया जहां सोमवार दोपहर को मृतक रवि के शव का पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया गया।
विज्ञापन

अस्पताल परिसर में ज्यादा जानकारी देते हुए मृतक के पिता फौजी ने बताया कि उसका बेटा मजदूरी का काम करता था और पिछले कई दिन से उसे ज्यादा काम नहीं मिल रहा था। इसी कारण वो मानसिक रूप से परेशान भी रहता था। पिता फौजी ने बताया कि उसका बेटा आर्थिक तंगी के दौर से गुजर रहा था और इसी अवसाद के चलते उसने जलघर के अंदर पेड़ पर फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। मृतक रवि शादीशुदा था और अपनी पत्नी और एक बेटी को अपने पीछे छोड़ गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें